'वो गालियां देती है, मैं सह लेता हूं' सुनीता अहुजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, अफेयर्स पर क्या बोले?

Govinda on Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है। सुनीता कई मौकों पर सार्वजनिक तौर पर गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर बात कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी थी। अब गोविंदा ने इन आरोपों और अपनी पत्नी के बयानों को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

एक इंटरव्यू में उन्होंने अफेयर्स से जुड़े आरोपों को खारिज किया। इसके साथ ही उन्होंने सुनीता की जमकर तारीफ भी की। गोविंदा ने बताया कि उनके परिवार और बच्चों की देखभाल में सुनीता का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज वह जहां हैं, उसमें उनकी पत्नी की अहम भूमिका है।

Govinda on Sunita Ahuja

अफेयर्स के आरोपों पर क्या बोले गोविंदा?

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में गोविंदा ने अपनी पत्नी की ओर से लगाए गए अफेयर्स के आरोपों को खारिज किया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने सुनीता के साथ अपने रिश्ते को लेकर मजेदार अंदाज में भी बात की। गोविंदा ने कहा, "वो मुझे बड़े प्यार से गालियां देती हैं और मैं भी उसे सह लेता हूं।"

अभिनेता ने आगे अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके आज यहां तक पहुंचने में सुनीता का बड़ा योगदान है। उनके मुताबिक, अगर सुनीता उनका साथ नहीं देतीं तो शायद वह आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते।

बच्चों की परवरिश का भी किया जिक्र

गोविंदा ने बातचीत में परिवार को संभालने के लिए भी सुनीता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि घर के बच्चों की परवरिश से लेकर उनका ख्याल रखने तक सुनीता ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कहा, "हमारे घर के बच्चों को उन्होंने पाला है और हमेशा उनका ख्याल रखा है।" इस तरह गोविंदा ने एक तरफ अफेयर्स से जुड़े आरोपों को खारिज किया, वहीं दूसरी तरफ अपनी पत्नी के योगदान को भी खुलकर स्वीकार किया।

'लॉकअप 2' में सुनीता ने क्या कहा था?

सुनीता आहूजा ने 'लॉकअप 2' में गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कथित अफेयर्स का जिक्र करते हुए कहा था, "प्यार में सब कुछ सहना पड़ता है। ची ची के जिंदगी में कई अफेयर्स रहे हैं, हीरो-हीरोइन के साथ ऐसा होता है।" सुनीता के इस बयान के बाद गोविंदा और उनकी शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई थी।

1987 में हुई थी दोनों की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। उस समय तक गोविंदा बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके थे। दोनों ने अपनी शादी को करीब दो साल तक सार्वजनिक नहीं किया था। बाद में बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उनकी शादी की जानकारी सामने आई।

इसके बाद दोनों के बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ। लंबे समय से साथ रह रहे गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी को लेकर समय-समय पर अलग-अलग खबरें सामने आती रही हैं।

ये भी पढ़ें: 'Govinda ने बेटी टीना को बर्बाद कर दिया', पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया कड़वा सच, बेटी ने पिता पर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+