बाप रे बाप ये औरत.. फिर बच्चे की प्लानिंग कर रहे गोविंदा! सुनीता की बातें सुनकर नेहा कक्कड़ के उड़े होश

गोविंदा ने बताया था कि जब उनकी पत्नी प्रेग्नेंट थीं तो एक्टर ने उनके सामने धर्मेंद्र की तस्वीर रख दी थी ताकि उनका बेटा धर्मेंद्र जितना हैंडसम पैदा हो।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा हमेशा से ही अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फनी अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर जहां भी जाते हैं, अपनी कॉमेडी से माहौल रंगीन कर देते हैं। हाल ही में एक्टर 'इंडियन आइडल' के मंच पर नजर आए। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी ग्रैंड एंट्री ली। गोविंदा के साथ-साथ उनका बेटा यशवर्धन और पत्नी भी इंडियन आइडल के सेट पर दिखे। इस दौरान गोविंदा की पत्नी ने शो के सेट पर ऐसी-ऐसी बातें कही कि जज भी हैरान रह गए। गोविंदा की पत्नी की बातें सुनकर सिंगर नेहा कक्कड़ का रिएक्शन भी देखने लायक था। सुनीता ने इस दौरान बातों-बातों में अपने और गोविंदा की बेबी प्लानिंग को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि नेहा कक्कड़ के भी होश उड़ गए।

पहली बार टीवी पर दिखे यशवर्धन

पहली बार टीवी पर दिखे यशवर्धन

हाल ही में गोविंदा के बेटे यशवर्धन को टेलीविजन में पहली बार देखा गया। इस दौरान शो के होस्ट आदित्य नारायण ने सबको उस वक्त की बातें बताई, जब लास्ट बार गोविंदा और उनकी पत्नी शो में आए थे। आदित्य ने बताया कि सुनीता और गोविंदा ने बताया था कि जब वे प्रेग्नेंट थीं तो गोविंदा ने उनके सामने धर्मेंद्र की तस्वीर रख दी थी ताकि उनका बेटा धर्मेंद्र जितना हैंडसम पैदा हो।

गोविंदा की पत्नी ने बोली ये बात

गोविंदा की पत्नी ने बोली ये बात

सुनीता ने कहा कि चीची (गोविंदा का निक नेम) ने मुझे धरम जी का फोटो दिया था, जब यश पेट में था। तो मैंने इतना अच्छा प्रोडक्ट निकाल दिया। आज साक्षात धरम जी को देखा तो चलो घर चलके एक और प्रोडक्ट निकालते हैं। गोविंदा की पत्नी की बातें सुनकर सबके हंसी के मारे पेट में दर्द हो गया।

'यार ये औरत'

'यार ये औरत'

गोविंदा की पत्नी सुनीता की बातें सुनकर शो के जज नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जोर-जोर से हंसने लगे। नेहा कक्कड़ ने कहा कि यार ये औरत। बाप रे बाप। इसके बाद शर्मीले यशवर्धन ने अपनी मां के पीछे चेहरा छिपा लिया। धर्मेंद्र ने सुनीता से कहा कि आज लविंग भी हैं और लाइवली भी।

साल 1987 में हुई थी शादी

साल 1987 में हुई थी शादी

बताते चलें कि गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम यशवर्धन और बेटी का नाम टीना है। एक्टर के बेटे तो लाइमलाइट में नहीं रहते लेकिन बेटी को कई म्यूजिक वीडियोज में देखा जा चुका है। इसके साथ ही वे गोविंदा के साथ कपिल शर्मा शो में भी नजर आ चुकी हैं।

फिल्मों से दूर हैं गोविंदा

फिल्मों से दूर हैं गोविंदा

गोविंदा भले ही लंबे समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन वे शोज में अपनी पत्नी संग नजर आ ही जाते हैं। दोनों की जोड़ी को अकसर इंडियन आइडल और द कपिल शर्मा शो जैसे रियलिटी शोज में देखा जा चुका है। वहीं एक्टर के साथ उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ भी अनबन की खबरें आती रहती हैं। दोनों का अंदाज भी फैंस को खूब भाता है। अकसर गोविंदा और उनकी पत्नी जमकर कॉमेडी करते हुए नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+