'Govinda का कोई स्टैंडर्ड ही नहीं है, बुद्धि भ्रष्ट हो गई', सरेआम पति को लेकर ये क्या कह गईं सुनीता आहूजा?
Govinda: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ समय से ये खबर सामने आ रही थी कि कपल का तलाक होने वाला है। हालांकि गोविंदा और सुनीत, दोनों ने ही तलाक की बात से साफ इनकार किया है। वहीं दूसरी तरफ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा कैमरे के सामने कई बार अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं।
क्या सच में चल रहा है गोविंदा का अफेयर?
आपको बता दें कि हाल ही में गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल के साथ देखा गया था। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का ने आरोप लगाया है कि इसी एक्ट्रेस के साथ उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। सुनीता आहूजा ने हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए इस बारे में कई खुलासे किए हैं और गोविंदा पर कई आरोप भी लगाए हैं।

कोमल रानी स्वर्णकर के साथ क्यों जुड़ा गोविंदा का नाम?
जानकारी के अनुसार गोविंदा इन दिनों एक एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ने को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा कई मौकों पर पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखा देने की बातें कह चुकी हैं। हाल ही में गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए जिन्हें लेकर सुनीता ने कई तरह की बातें की हैं। सुनीता ने कहा कि कोमल नाम से उन्हें नफरत है।
'गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है'
जब पैपराजी ने सुनीता आहूजा से गोविंदा और कोमल के साथ में फोटो खिंचवाने के बारे में पूछा तो उन्होंने गुस्से में कहा- ये कहावत सुनी है कभी, विनाश काले विपरीत बुद्धि। गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब कर रहा है वो। मैं अब क्या ही बोलूं।
सुनीता ने कहा- गोविंदा का कोई स्टैंडर्ड ही नहीं है
सुनीता आहूजा से जब गोविंदा को 'चीटर नंबर वन' कहने वाले लोगों के बारे में सवाल किया गया तो सुनीता आहूजा ने कहा- ये सवाल मुझे गोविंदा के फैंस से पूछना है कि जब मैं बोल रही हूं कोई चीज तो सब मुझे ट्रोल करते हैं, अब मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया अब जवाब दे, मुझसे मत पूछो, मुझे उसमें कोई इंटरेस्ट नहीं है। सुनीता आगूजा ने आगे कहा- उसका अब कोई स्टैंडर्ड ही नहीं है। क्या कर रहा है वो, कुछ भी नहीं कर रहा है।
सुनीता आहूजा को जमकर किया जा रहा है ट्रोल
हालांकि गोविंदा को लेकर इस तरह की बयानबाजी पर लोगों ने सुनीता आहूजा की ही आलोचना की है। लोग सुनीता आहूजा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये इंडस्ट्री की नई राखी सावंत हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- इस औरत से क्या सोचकर शादी की थी गोविंदा ने। वहीं एक यूजर ने लिखा है- गोविंदा ने कैसा झेला है इन्हें। ये तो बुढ़ापे में स्टैंडर्ड ढूंढने निकली हैं।
'जीवन के 34 साल मैं भोला-भोला इंसान था'
आपको बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने कहा था कि अपने जीवन के 34 साल तक वह बेहद भोले-भाले इंसान रहे थे और अब तो उन्हें खुद भी अपने बचपन पर शर्म आती है। गोविंदा ने कहा था- आप मिठाई की दुकान में रहकर भूखे निकले तो ये दुखद है।
'सफलता पाने के लिए अपनों की बुराई करना जरूरी है?'
-वहीं गोविंदा के इस बयान को लोग अलग-अलग तरह से देख रहे हैं और कुछ का कहना है कि वह अपनी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार कर रहे हैं। गोविंदा ने कहा था- ऐसी बहुत सी बातें हैं जो अनकही रह जाती हैं, जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अगर मैं इन मामलों की सिर्फ एक झलक बाहर से दिखाऊं तो क्या वाकई दूरी बनाने के लिए आरोप लगाने की जरूरत होगी?
-गोविंदा ने आगे कहा था- लोग अक्सर इसे बचने का तरीका मानते हैं। क्या सफलता पाने के लिए अपनों की बुराई करना जरूरी है? ये थोड़ा आसान है। सुनीता इसे चतुराई से करती हैं। वह तारीफ के चार शब्द कहती हैं या शायद तारीफ स्वाभाविक रूप से निकल जाती है और फिर आलोचना करती हैं। मुझे इसमें ज्यादा प्यार नजर आता है।


Click it and Unblock the Notifications
