'62 की उम्र में गोविंदा ऐसा करेंगे?', तलाक को लेकर पत्नी सुनीता आहूजा का फिर से शॉकिंग खुलासा, बताया ऐसा सच
Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनके और पति गोविंदा की तलाक की खबरों ने उन्हें लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।
गोविंदा को तलाक देने को लेकर पत्नी सुनीता का बड़ा बयान
इसी बीच खबर है कि सुनीता आहूजा फेमस रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा-जोड़ियों का रिएलिटी चेक' के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आने वाली हैं। शो के नए प्रोमो में सुनीता आहूजा अपने पति गोविंदा के साथ तलाक की चर्चित अफवाहों पर खुलकर बात करती दिख रही हैं।

'क्या 62 साल की उम्र में कोई ऐसा कर सकता है?'
-सुनीता आहूजा ने साफ शब्दों में तलाक की खबरों को खारिज करते हुए कहा- एक 62 साल का व्यक्ति, जिसके 2 बड़े बच्चे हैं, ऐसा गलत कदम कभी नहीं उठा सकता।
-कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर जारी किए गए नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट अभिषेक कुमार ने सुनीता आहूजा से पूछा- पूरा देश जानना चाहता है आपके और गोविंदा जी के बीच क्या चल रहा है। कई अफवाहें फैल रही हैं। आप उन पर क्या कहना चाहेंगी?
-इस पर सुनीता आहूजा ने जवाब दिया- 40 साल साथ बिताना कोई मामूली बात नहीं होती। हर किसी से गलतियां होती हैं, लेकिन हर चीज की एक उम्र होती है। जवानी में हो गई तो समझ में आता, लेकिन 62 साल की उम्र में, इतने बड़े बच्चे होने के बाद कोई ऐसा कदम उठाएगा?
सुनीता आहूजा ने कोर्ट में दी थी तलाक की अर्जी
-पिछले महीने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक के लिए हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (1)(i), (ia), (ib) के तहत कोर्ट में याचिका दायर की थी।
-उस रिपोर्ट में कहा गया था कि अदालत ने गोविंदा को 25 मई 2025 को तलब किया था और जून 2025 से दोनों पक्ष मामले को सुलझाने की कोशिश में लगे थे। बताया गया था कि सुनीता आहूजा सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुई थीं लेकिन उनके पति गोविंदा कोर्ट में नहीं पहुंचे थे।
गोविंदा के मैनेजर ने सबके सामने रखा था सच
हालांकि गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने इन खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया था। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा था- ये वही पुरानी खबर है जो लगभग 6 महीने पहले भी सामने आई थी। तब भी सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी दी थी। अब सब कुछ सुलझ चुका है और एक-दो हफ्तों में सब साफ हो जाएगा।
गणेश चतुर्थी पर गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साथ में की थी पूजा
आपको बता दें कि इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मिलकर घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया था। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए दोनों ने तलाक की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। कपल ने कहा था- हम एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। अगर कुछ गलत होता तो इतनी नजदीकियां नहीं होतीं। कोई भी चाहे भगवान हो या शैतान, हमें अलग नहीं कर सकता।












Click it and Unblock the Notifications