'गोविंदा ने मेरी बहन के घर पर', पत्नी सुनीता आहूजा का शॉकिंग बयान, बोलीं- 'मेरे से सुंदर औरत'
Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लंबे समय से तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में थे। लेकिन हाल ही में गणपति पूजा के दौरान जब दोनों साथ-साथ नजर आए, तो इन अटकलों पर विराम लगता दिखा।
गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता
इस मौके पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने मीडिया से बातचीत की। वहीं सुनीता आहूजा ने साफ कहा कि ऐसी किसी भी खबर पर तब तक भरोसा न करें जब तक वो सीधे उनसे न सुनाई दे।

1987 में हुई थी गोविंदा-सुनीता आहूजा की शादी
आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के संघर्ष के दिनों और अपनी शादी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं।
'मेरी बहन के घर पर रहते थे गोविंदा'
-सुनीता आहूजा ने बताया कि शुरुआती दिनों में गोविंदा उनकी बहन के घर पर रहते थे। उस वक्त वह स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। सुनीता ने कहा- मेरे जीजाजी ने मजाक में कहा था कि एक लड़का आ रहा है, उसे इम्प्रेस करने की कोशिश करना।
-सुनीता आहूजा ने आगे कहा- मैंने सुना था कि गोविंदा लड़कियों से ज्यादा बात नहीं करते, तो मैंने इसे चैलेंज माना और उन्हें इंप्रेस करने में सफल रही। इसी का नतीजा है कि आज हम साथ हैं और मैं बेहद खुश हूं।
'मेरे पिता इस शादी के खिलाफ थे'
सुनीता आहूजा ने ये भी खुलासा किया कि शुरुआत में उनके पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने बताया- जब हमारी शादी हुई, तब गोविंदा नया-नया हीरो बना था। लोगों का कहना था कि अगर फैंस को पता चला कि वो शादीशुदा हैं तो उनकी पॉपुलैरिटी कम हो जाएगी। लेकिन मुझे हमेशा विश्वास था कि अगर किस्मत में सफलता लिखी है तो कोई रोक नहीं सकता।
'सगाई के समय ही स्टार बन गए थे गोविंदा'
सुनीता आहूजा के अनुसार, जब उनकी और गोविंदा की सगाई हुई, तब अभिनेता बी.कॉम के अंतिम वर्ष में थे। उसी दौरान उन्हें स्टारडम मिलना शुरू हो गया था। सुनीता कहती हैं- लोग मानते हैं कि शादी से पहले किस्मत चमकती है, लेकिन मैं इस पर विश्वास नहीं करती। मेरे लिए एक महिला घर में लक्ष्मी का रूप होती है। मेरी सास ने भी यही सोचा था और उनका मानना सही साबित हुआ।
'कोई भी उन्हें मेरी तरह प्यार नहीं कर सकता'
सुनीता आहूजा ने अपने रिश्ते को लेकर कहा- लोग मुझे उनकी लेडी लक कहते हैं। गोविंदा इसे खुलकर स्वीकार नहीं करते, लेकिन जानते हैं कि मैं उनकी सबसे बड़ी ताकत हूं। इतने सालों बाद हमारे बीच शब्दों की जरूरत नहीं रह गई। मैं उनकी हर जरूरत को बिना कहे समझ लेती हूं। कोई भी उन्हें मेरी तरह प्यार नहीं कर सकता।
'मैं गोविंदा के लिए लंच लेकर सेट पर जाती थी'
-सुनीता आहूजा ने ये भी याद किया कि कैसे वह हमेशा गोविंदा के साथ खड़ी रहीं। उन्होंने कहा- गोविंदा को खाने का बहुत शौक है। इसलिए मैं अक्सर उनके शूटिंग सेट पर लंच लेकर जाती थी। दाल, भिंडी, पालक पनीर, पाया सूप और चिकन उनके फेवरेट थे। उनकी दिनभर में पांच शिफ्ट तक होती थीं, इसलिए हमें मिलने का मौका सिर्फ लंच के समय मिलता था।
-सुनीता आहूजा ने कहा- मैंने अपनी मां से सीखा था कि किसी इंसान के दिल तक पहुंचने का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। मैं देसी हूं, वो भी देसी हैं, यही हमारी जोड़ी को मजबूत बनाता है। इसके अलावा मेरे जैसी सुंदर बीवी उन्हें कहां मिलेगी?
'गोविंदा को अगले किसी जन्म में पति नहीं बनाना चाहती'
-वहीं पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा से पूछा गया था कि वह अक्सर क्यों कहती हैं कि गोविंदा एक पति के रूप में अच्छे हैं, लेकिन बेटे के रूप में और भी बेहतर हैं। इस पर सुनीता ने बिना किसी हिचक जवाब दिया था- मैंने गोविंदा से खुद कहा है कि भैया, तू अगले जन्म में मेरा पति मत बनना।
-सुनीता आहूजा ने इस बयान के पीछे की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि गोविंदा हमेशा काम और परिवार में व्यस्त रहते थे। वो न तो छुट्टियों पर जाते थे, न ही उन्हें फिल्में देखने ले जाते थे।
-सुनीता आहूजा ने कहा था- मुझे ऐसा पति चाहिए था, जो मुझे डिनर पर ले जाए, फिल्म दिखाए, सड़क पर खड़े होकर पानी पूरी खिलाए। लेकिन गोविंदा अपेन काम को लेकर इतने डेडिकेटेड थे कि कभी ये सब चीजें नहीं हो पाईं।












Click it and Unblock the Notifications