क्या गोविंदा और सुनीता आहूजा का तलाक रोकने के लिए बेटे यशवर्धन ने करवाई पूजा? कैसा है परिवार का हाल?

Govinda and Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि उन्होंने हाल ही में अपने घर पर एक पूजा का आयोजन किया था। हालांकि यशवर्धन की इस पोस्ट ने अपनी टाइमिंग की वजह से सबका ध्यान खींचा है।

गोविंदा के बेटे यशवर्धन ने घर पर कराई पूजा
आपको बता दें कि यशवर्धन आहूजा का ये पोस्ट उन अफवाहों के बीच आया है जब ये कहा जा रहा है कि सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। खबरों के मुताबिक, सुनीता ने 'व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग' के आधार पर गोविंदा से तलाक मांगा है।

Govinda and Sunita Ahuja

इंस्टाग्राम पर शेयर की पूजा की तस्वीर

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने घर पर हुई पूजा की एक झलक शेयर की है। उन्होंने बताया है कि उनका पालतू कुत्ता भी इस पूजा में शामिल हुआ था। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मेरा छोटा बेटा पूजा में हमारे साथ शामिल हो रहा है।

गोविंदा-सुनीता आहूजा का तलाक रोकने के लिए हुई पूजा?

यशवर्धन आहूजा की तस्वीर में पुजारी और एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो गोविंदा हो भी सकते हैं और नहीं भी। ये पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि सुनीता आहूजा पति गोविंदा से तलाक लेना चाहती हैं।

सुनीता आहूजा ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है

-हाउटरफ्लाई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है, जिसमें हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाया गया है।

-दिसंबर 2024 में दायर की गई इस याचिका में दावा किया गया है कि गोविंदा बार-बार सुनवाई में अनुपस्थित रहे हैं और अदालत द्वारा निर्धारित परामर्श सत्रों में भी शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा कोर्ट की हर सुनवाई में मौजूद रही हैं।

गोविंदा से नाराज हैं सुनीता आहूजा

-हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में, सुनीता आहूजा ने न सिर्फ पति गोविंदा के प्रति, बल्कि उनके आसपास के लोगों के प्रति भी अपनी निराशा व्यक्त की थी। द पावरफुल ह्यूमन्स के साथ बातचीत में सुनीता आहूजा ने कहा था- आज उनके पास चार लोग हैं- एक लेखक, एक संगीतकार, एक सेक्रेटरी और एक वकील दोस्त।

-सुनीता आहूजा ने कहा था- ये चारों लोग किसी काम के नहीं हैं। वह बस 'वाह, वाह!' कहते हैं। अगर गोविंदा गाना गाते हैं तो वो लोग कहते हैं- वाह, वाह... कमाल कर दिया। उन्हें सच बताना चाहिए। जब ​​मैं उन्हें सच बताती हूं, तो वो नाराज हो जाते हैं।

1987 में हुई थी गोविंदा-सुनीता आहूजा की शादी

आपको बता दें कि साल 1987 में गोविंदा ने सुनीता आहूजा से शादी की थी। दोनों का अब तक बॉलीवुड का पावर कपल समझा जाता था। फिलहाल तलाक की प्रक्रिया और बार-बार सामने आए इंटरव्यूज दोनों को लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+