गोविंदा और सुनीता का तलाक होगा? बेटी टीना आहूजा ने सब सच बता दिया
गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से हर कोई ये जानना चाह रहा है कि गोविंद और सुनीता के तलाक लेने की खबर सच है? अगर हां तो आखिर कारण क्या है? इन खबरों पर कपल की बेटी टीना आहूजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
टीना आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा कि तलाक की सभी खबरें सिर्फ और सिर्फ अफवाहें हैं। जब उनसे पूछा गया कि बार-बार ऐसी खबरें आती हैं, इस पर आप क्या सोचती हैं, तो टीना ने कहा कि वो अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देतीं।

टीना ने आगे कहा, "क्या बोलूं मैं? वो (पिता गोविंदा) तो अभी देश में भी नहीं हैं। लेकिन मैं अपने आपको बहुत किस्मतवाली समझती हूं। क्योंकि मुझे बहुत अच्छा परिवार मिला है। हर तरफ से हमें प्यार मिला है।" गोविंदा की बेटी के इस बयान से ये साफ हो गया है कि तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। इनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।
हाल ही में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी इन तलाक की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने बताया कि ये सभी खबरें पुरानी घटनाओं पर आधारित हैं और फिलहाल सब कुछ सामान्य है। सिन्हा ने आगे ये भी कहा कि यह मामला 2024 का है, जब सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, लेकिन अब यह सुलझ चुका है। मैनेजर के अनुसार, अब दंपति के बीच सब कुछ ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने जल्द ही एक आधिकारिक बयान (गोविंदा की तरफ से) जारी करने की भी बात कही।
बता दें, हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने कथित तौर पर हिंदू विवाह अधिनियम के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का हवाला दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा को अदालत ने तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। हालांकि सुनीता व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में शामिल हुई थीं। लगभग हर सुनवाई में अभिनेता ज्यादातर अनुपस्थित रहे थे। कथित तौर पर उन्होंने कोर्ट द्वारा अनिवार्य परामर्श सत्रों में भी भाग नहीं लिया था। इसी खबर के बाद तलाक की बातें उठने लगीं थी।












Click it and Unblock the Notifications