OMG 2 से काट दिए गए गोविंद नामदेव के सीन्स और डायलॉग्स, गुस्से में एक्टर बोले- मेरा कैरेक्टर बर्बाद कर दिया

OMG 2 Govind Namdev: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का जलवा अभी भी जारी है। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। दर्शकों की मानें तो फिल्म 'ओएमजी 2' की कहानी काफी जबरदस्त है। आपको बता दें कि फिल्म 'ओएमजी 2' को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया है। अब इस फिल्म को लेकर एक्टर गोविंद नामदेव ने कई बतों का खुलासा किया है। गोविंद नामदेव इस बात से नाराज हैं कि 'ओएमजी 2' से उनके बहुत सारे सीन्स और डायलॉग्स काट दिए गए हैं।

गोविंद नामदेव ने किया बड़ा खुलासा
गोविंद नामदेव का कहना है कि फिल्म 'ओएमजी 2' में उनके कैरेक्टर को बर्बाद कर दिया गया है। आपको बता दें कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओह माय गॉड' में गोविंद नावदेव पुजारी सिद्धेश्वर महाराज के रोल में नजर आए थे। उस फिल्म में उनका किरदार काफी बेहतरीन था। हालांकि वह 'ओएमजी 2' का भी हिस्सा हैं लेकिन इसमें उन्हें ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिला है। गोविंद नामदेव का कहना है कि उनके कई दमदार सीन्स काट दिए गए हैं।

Govind Namdev

फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया गया
जानकारी के अनुसार फिल्म 'ओएमजी 2' की कहानी सेक्स एजुकेशन पर आधारित है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसके कई सीन्स और डायलॉग्स को लेकर सीबीएफसी को आपत्ति थी जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया और इसमें 27 बदलाव करवा दिए गए थे। अब इस फिल्म में काम कर चुके एक्टर गोविंग नामदेव ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में इस मूवी को लेकर कई बतों का खुलासा किया है।

गोविंद नामदेव बोले- जमकर सीन्स काटे गए
गोविंद नावदेव ने इंटरव्यू में कहा- फिल्म के कई सीन्स पर जमकर कैंचियां चली हैं। सेंसर बोर्ड को डर था कि फिल्म में जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, उसे लेकर कुछ भी गलत नहीं होना चाहिए। सेंसर बोर्ड को लगा कि कहीं उसका रिएक्शन गलत न हो जाए। ऐसे में बहुत सारे डायलॉग्स, बहुत सारे सीन्स, बहुत सारे रिएक्शन्स, सब कटते चले गए।

'मेरा पूरा कैरेक्टर ही बर्बाद हो गया'
गोविंद नामदेव ने कहा कि उन्हें जरा भी अफसोस नहीं है, क्योंकि उनका छोटा सा किरदार भी दर्शकों के दिल-दिमाग पर असर छोड़ने में कामयाब रहा है। उन्होंने आगे कहा- लोगों को फिल्म पसंद आई है। हालांकि मेरा पूरा कैरेक्टर ही बर्बाद हो गया है। लेकिन जो भी मुझे मिला, वह मेरे लिए काफी है। मेरे लिए तो एक सीन भी काफी है। यदि हम जो कर रहे हैं, वह प्रभाव पैदा कर रहा है, तो ये पर्याप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+