Good News: TV के राम-सीता बने मम्मी-पापा, नवरात्रि में हुआ बेटी का जन्म, गुरमीत ने शेयर किया Video
नई दिल्ली, 04 अप्रैल। TV के राम-सीता यानी कि एक्टर गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबीना बनर्जी रीयल लाइफ में मम्मी-पापा बन गए हैं। जी हां, दोनों को शादी के पूरे 11 साल बाद संतान सुख की प्राप्ति हुई है।गुरमीत ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी है कि उनके घर में नवरात्रि पर बेटी का जन्म हुआ है। गुरमीत चौधरी ने अपनी नवजात बेटी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है,जिसमें देबीना और गुरमीत अपनी बेटी का हाथ अपने हाथों में थामे दिख रहे हैं।

TV के राम-सीता बने मम्मी-पापा
अपनी पोस्ट में गुरमीत ने लिखा है कि 'अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम इस दुनिया में अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं। 3.4.2022 आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार गुरमीत और देबिना।'

शादी के 11 साल बाद बेटी का हुआ जन्म
गौरतलब है कि देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दोनों टीवी के पॉवर कपल कहे जाते हैं। दोनों की मुलाकात 'रामायण' शो के दौरान हुई थी। दोनों ने शो में राम-सीता का रोल प्ले किया था।साथ में काम करते -करते दोनों कब एक-दूसरे के करीब आ गए दोनों को पता ही नहीं चला। ये शो साल 2006 से साल 2009 तक चला। शो जबरदस्त हिट हुआ और गुरमीत-देबिना दोनों लोगों के दिलों पर छा गए और फिर दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद साल 2011 में शादी कर ली।

गुरमीत की गिनती टीवी के सेक्सी एक्टर्स में होती है
आपको बता दें कि मूल रूप से गुरमीत चौधरी बिहार के रहने वाले हैं, उनकी गिनती टीवी के सेक्सी एक्टर में होती है तो वहीं देबिना मूल रूप से बंगाल से, ऐसे में दोनों की शादी के लिए पहले घरवाले रेडी नहीं थे लेकिन दोनों ने अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधने का फैसला ले लिया था और घरवालों को बिना बताए मंदिर में शादी की थी और पूरे पांच साल तक अपनी शादी का सच किसी को नहीं बताया था।
टीवी के चर्चित चेहरों में से एक हैं देबिना
मालूम हो कि गुरमीत चौधरी ने 'रामायण' के अलावा, 'गीत' और 'पुर्नविवाह' जैसे हिट शो में काम किया है। वो डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के पांचवे संस्करण के विजेता भी रह चुके हैं। वो साल 2017 के Sexiest Asian Man के टॉप टेन लिस्ट में भी जगह बना चुके हैं। तो वहीं देबिना 'रामायण' के अलावा 'चिड़ियाघर' और 'विष' जैसे हिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications