सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ 99 रुपये में देखें कोई भी फिल्म, जानें कैसे मिलेगा ये ऑफर

Good News For Cinema Lovers: अगर आप फिल्मों के दीवाने हैं और थिएटर्स में जाकर मूवीज देखना आपको पसंद है तो ये खबर आपके लिए ही है। सिनेमा प्रेमियों के लिए ये खबर किसी स्पेशल गिफ्ट से कम नहीं है। खबर है कि अब हर मंगलवार को आप सिर्फ 99 रुपये में थिएटर में जाकर फिल्म देख सकते हैं।

पीवीआर और आईनॉक्स का खास ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर या आईनॉक्स (PVR or INOX) ने 'ब्लॉकबस्टर ट्यूसडे' के नाम से एक धमाकेदार स्कीम लॉन्च की है, जिसे जानने के बाद से सिनेमा प्रेमियों के बीच खुश की लहर दौड़ गई है।

Good News For Cinema Lovers

हर मंगलवार को होगा धमाकेदार एंटरटेनमेंट

आपको बता दें कि इस खास स्कीम के तहत हर मंगलवार को मूवी टिकट्स की कीमत केवल 99 रुपये से 149 रुपये के बीच होंगी। जानकारी के अनुसार ये ऑफर सिर्फ नॉर्मल स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि आईमैक्स (IMAX), 3डी, 4डीएक्स और स्क्रीनएक्स जैसे हाई-टेक फॉर्मेट्स पर भी लागू होगा।

300 से ज्यादा शहरों में शुरू हुआ ये ऑफर

ऐसे में अब सिनेमा लवर्स महंगे प्रीमियम फॉर्मेट्स का अनुभव भी ले पाएंगे। आम लोगों के लिए ये एक बेहद किफायती ऑफर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये ऑफर देशभर के 300 से भी ज्यादा शहरों में उपलब्ध है। अगर आपके शहर में पीवीआर (PVR) या आईनॉक्स (INOX) का थिएटर मौजूद है, तो आप भी इस खास मंगलवार का मजा ले सकते हैं।

Take a Poll

फूड आइटम्स पर भी मिलेगा खास ऑफर

आपको बता दें कि ये स्पेशल स्कीम गत 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार) से लागू हो चुकी है और अब से दर्शकों को हर हफ्ते एक बार सस्ते में कोई भी मूवी देखने का मौका मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार पीवीआर या आईनॉक्स न सिर्फ टिकट्स पर छूट दे रहा है, बल्कि स्पेशल फूड आइटम्स पर भी कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद की फिल्म के साथ साथ मजेदार खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

कैसे करें अपनी टिकट बुकिंग?

अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पीवीआर या आईनॉक्स की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने नजदीकी सिनेमाघर में ट्यूजडे के शोज की बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें ये ऑफर सीमित सीट्स पर ही लागू होंगे इसलिए जल्दी बुकिंग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+