Goldie Behl: कौन हैं गोल्डी बहल? जिन्होंने थामा सोनाली बेंद्रे का हाथ, मौत के मुंह से पत्नी को लाए बचाकर
Goldie Behl: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल एक मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। उनका जन्म 1975 को मुंबई में हुआ था। गोल्डी के पिता, रमेश बहल, भी फिल्म उद्योग से जुड़े हुए थे, जिनसे गोल्डी को फिल्म निर्माण का गहरा अनुभव मिला है।
गोल्डी बहल का बॉलीवुड कनेक्शन
जानकारी के अनुसार गोल्डी बहल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'अंगारे' के प्रोड्यूसर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'बस इतना सा ख्वाब है' का निर्देशन किया था, जिसमें अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी नजर आई थीं।

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं गोल्डी बहल
-हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी लेकिन इससे गोल्डी बहल को निर्देशन के क्षेत्र में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'द्रोणा' (2008) का भी निर्देशन किया था जिसमें अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में काम किया था।
-गोल्डी बहल ने 'केहने को हमसफर हैं', 'रिजेक्ट्स' और 'दुरंगा' जैसी वेब सीरीज को भी प्रोड्यूस किया है और साथ ही इनके डायरेक्टर भी रहे हैं, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुई थीं।
गोल्डी बहल और सोनाली बेंद्रे की शादी
-गोल्डी बहल और सोनाली बेंद्रे की पहली मुलाकात फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई थी। 4 साल की दोस्ती के बाद, गोल्डी ने एक पार्टी में सोनाली को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद 12 नवंबर 2002 को दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार शामिल हुए थे। साल 2005 में कपल के घर बेटे रणवीर का जन्म हुआ था।
-गोल्डी बहल और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे मजबूत जोड़ियों में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि साल 2018 में सोनाली बेंद्रे को मेटास्टेटिक कैंसर हो गया था। वह इस गंभीर बीमारी के चौथे स्टेज पर थीं। इसके बाद वह काम से ब्रेक लेकर कैंसर ट्रीटमेंट के लिए न्यूयॉर्क चली गई थीं।
-ऐसे में सोनाली बेंद्रे ने मुंबई के साथ साथ बॉलीवुड से भी दूरी बना ली थी। हालांकि साल 2021 में वह स्वस्थ होकर भारत लौट आई थीं। आपको बता दें कि इस बड़ी जंग में एक्ट्रेस के पति गोल्डी बहल ने उनका पूरा साथ दिया था। वह एक स्ट्रॉन्ग सपोर्ट की तरह अपनी पत्नी सोनाली के साथ खड़े थे।
गोल्डी बहल की कुल संपत्ति
-गोल्डी बहल की कुल संपत्ति की जानकारी कुछ खास उपलब्ध नहीं है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि गोल्डी बहल करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
-उनके पास ऑडी ए6 और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारें हैं। गोल्डी बहल अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। उनकी बहन, सृष्टि आर्या, भी एक फेमस टीवी शो प्रोड्यूसर हैं। दोनों भाई-बहन ने मिलकर 'रोज ऑडियोविज़ुअल्स प्राइवेट लिमिटेड' की स्थापना की है।
सोनाली बेंद्रे की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाली बेंद्रे की कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वह एक फेमस एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हिंदी और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। वह अपने फिल्मी करियर के अलावा, एक सफल मॉडल और बिजनेसवुमेन भी हैं। सोनाली बेंद्रे की कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और उनके बिजनेस से होती है।












Click it and Unblock the Notifications