Dilip Kumar Death Anniversary: मशहूर अभिनेत्री ने दिया था पता, उनकी ज़िंदगी का सबसे हसीन लम्हा गुज़रा था यहां
Dilip Kumar Death Anniversary: बॉलीवुड जगत के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार भले ही आज हम सब के बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है। स्व. दिलीप कुमार से जुड़ी कई यादें हैं, उनके फिल्मी सफर की कई रोचक कहानियां हैं।
आज हम आपको ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं, जहां दिलीप कुमार की शूटिंग के दौरान सबसे हसीन लम्हा गुज़रा था। बिहार की योगनगरी (मुंगेर) में गुज़ारे वक्त, उनकी ज़िदगी के बेहतरीन लम्हों में से एक था। दरअसल 19667 में मुंगेर की पीर पहाड़ी पर, दिलीप कुमार फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे।

मय पंचायत (सदर प्रखंड) की पीर पहाड़ी पर काफी तादाद में लोग जमा हो गए थे। दो दिनों तक बिना घर गए पहाड़ के आसपास वक्त गुज़ारा था। फिल्म की शूटिंग राजा के महल में हुई थी, इसमें 58 दरवाज़े और 52 कमरे थे। जो कि आज खंडहर बन चुका है। देश से लेकर विदेश तक महल की आज भी चर्चा होती है।
फिल्म के जानकारों ने बताया कि बॉलीवुड जगत की मशहूर फिल्म एक्ट्रेस नरगिस दत्त ने दिलीप कुमार मुंगेर के महल का पता दिया था। दरअसल नरगिस की मां जद्दनबाई मुंगेर के राज घरानों में नाच-गाने का कार्यक्रम किया करती थी। इसलिए उनका पीर पहाड़ी के महल में भी आना-जाना होता था।
1934 के भूकंप से पहले जद्दनबाई मुंगेर को अलविदा कहते हुए पश्चिम बंगाल में शिफ्ट हो गई थी। हालांकि अब दुनिया में दिलीप कुमार और नरगिस दत्त दोनों ही नहीं रहे। लेकिन नरगिस ने ही दिलीप कुमार को यहां का पता दिया था।
दिलीप कुमार मुंगेर में किसी भी फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे। इसे लेकर वह काफी उत्साहित थे। फिल्म की शूटिंग पूरी हुई और यह पल उनकी ज़िंदगी के यादगार लम्हों में से एक हो गया। उन्हें मुंगेर शहर काफी पसंद आया था।












Click it and Unblock the Notifications