'सलमान खान से मेरी दोस्ती नहीं है', घर पर हमले के बाद गिप्पी ग्रेवाल ने कही ये बात, लॉरेंस बिश्नोई को दी सफाई
Gippy Grewal: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और फेमस सिंगर गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि हाल ही में उनके कनाडा वाले घर पर गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने हमला करवाया है। इस बात का खुलासा खुद गैंगस्टर ने ही किया है। लॉरेंस बिश्नोई ने खुलेआम गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देते हुए कहा है कि सलमान खान के साथ बढ़ती दोस्ती के चलते ही उनके घर पर हमला किया गया है। वहीं अब इस पूरे मामले पर पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा के घर पर हमला
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, एक पोर्टल से बातचीत के दौरान गिप्पी ग्रेवाल ने गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई को अपना जवाब दिया है। एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने कहा है- सलमान खान के साथ मेरी कोई दोस्ती नहीं है। वो मेरी फिल्म 'मौजां ही मौजां' के ट्रेलर लॉन्च पर चीफ गेस्ट बनकर आए थे क्योंकि मैंने उन्हें बतौर इंवाइट किया था।

'सलमान खान से मेरी दोस्ती नहीं'
गिप्पी ग्रेवाल ने आगे कहा- इसके अलावा मैं और सलमान खान बस बिग बॉस के सेट पर मिले थे। मेरे साथ जो कुछ भी हुआ है, मैं उस पर यकीन नहीं कर पा रहा हूं। मैं अभी भी अच्छे से बता दूं कि सलमान खान मेरे दोस्त नहीं है। मैं उन्हें बस जानता हूं। गिप्पी ग्रेवाल ने कहा- मेरी सलमान खान से बस बातचीत है। हम दोस्त नहीं है। मुझे इस बात से हैरानी हो रही है कि इसका गुस्सा मुझ पर क्यों निकाला जा रहा है।
सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई ने कही ये बात
आपको बता दें कि हमले के बाद लॉरेन्स बिश्नोई ने गिप्पी ग्रेवाल के लिए मैसेज में लिखा था- सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बचाए तुझे तेरा भाई। इतना ही नहीं, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान के लिए लिखा था- तुम्हें वहम है कि दाऊद तुम्हारी मदद कर देगा। तुम्हें हमसे कोई नहीं बचा सकता है। हो सके तो खुद को बचा लो।












Click it and Unblock the Notifications