अरबाज खान की शादी के 2 दिन बाद घर के बाहर दिखीं जॉर्जिया एंड्रियानी, काला चश्मा देख लोग बोले- क्या छुपा रही हो

Giorgia Andriani Video: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर अरबाज खान ने अपनी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा को साल 2017 में तलाक दे दिया था। उसके बाद से वह मॉडल और डांसर जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ नजर आते थे। खबर थी कि अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप थे लेकिन हाल ही में अरबाज ने शूरा खान से शादी कर ली।

जॉर्जिया एंड्रियानी से अरबाज का ब्रेकअप
बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी करने के बाद से अरबाज खान सुर्खियों में छाए हुए हैं। अरबाज खान ने कुछ दिनों पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी थी।

Giorgia Andriani

अरबाज की शादी के 2 दिन बाद घर से बाहर निकली जॉर्जिया
अब अरबाज खान की शादी के 2 दिन बाद जॉर्जिया अपने घर से बाहर निकली हैं। वह शाम को आंखों पर काला चश्मा लगाए अपने डॉग को साथ लेकर घर से बाहर निकलकर सड़क पर घूमती नजर आईं। हालांकि उनकी अजीब-सी चाल देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

जॉर्जिया एंड्रियानी का वीडियो हुआ वायरल
जॉर्जिया एंड्रियानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो वह अपने घर से बाहर अपने डॉग को टहलाने निकली हैं। पैपराजी के अनुसार जॉर्जिया एंड्रियानी काफी लंबे समय बाद घर से बाहर स्पॉट हुई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉर्जिया ने शाम को आंखों पर काला चश्मा पहन रखा है। उनका ये अनोखा अंदाज लोगों को खटक रहा है।

लोगों ने जॉर्जिया एंड्रियानी को कही ये बात
लोग जॉर्जिया एंड्रियानी के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत रोई है अरबाज की शादी की खबर पर तभी शाम में भी सनग्लास लगा रखा है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- जाने दे भाई दिल टूटा है बेचारी का। एक ने तो ये भी लिखा है- मलाइका का सस्ता वर्जन। आपको बता दें कि अपने एक्स बॉयफ्रेंड अरबाज खान की शादी के एक दिन बाद क्रिसमस पर जॉर्जिया ने दोस्तों के साथ पार्टी भी की थी। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+