आधी रात को हुक्का बार में क्या हुआ था 'गोपी बहू' के साथ? पुलिस ने पकड़ा, जिया मानेक का ऐसा सच आया सामने
Gia Manek: टीवी की फेमस गोपी बहू यानी जिया मानेक इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। टीवी के मशहूर शो 'साथ निभाना साथिया' की लीड एक्ट्रेस जिया मानेक ने शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
जिया मानेक ने वरुण जैन से की शादी
आपको बता दें कि जिया मानेक ने टीवी के पॉपुलर शो 'दीया और बाती हम' फेम एक्टर वरुण जैन से शादी की है। 39 साल की जिया मानेक मूल रूप से गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। टीवी इंडस्ट्री में काम करने के चलते वह मुंबई में रहती हैं।

साल 2012 में जिया मानेक के साथ हुई थी चौंकाने वाली घटना
टीवी की गोपी बहू ने सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के चलते घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। लोग उनकी दमदार एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती तक के दीवाने हैं। हालांकि साल 2012 में जिया के साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसने सबको हैरान कर दिया था।
जिया मानेक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था
साल 2012 में जिया मानेक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस खबर के सामने आते ही एक्ट्रेस के परिवार वालों से लेकर फैंस तक हैरान हो गए थे। टीवी पर संस्कारी बहू के किरदार में नजर आने वाली जिया को पुलिस हिरासत में देखकर उनके फैंस चौंक गए थे।
मुंबई के हुक्का बार में छापेमारी के दौरान पकड़ी गई थीं जिया
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिया मानेक को मुंबई के एक हुक्का बार में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था। हालांकि बाद में मीडिया में यही कहा गया कि वह गलत टाइम पर, गलत जगह पर थीं। ये घटना मुंबई के एक रेस्तरां कम बार में हुई थी, जहां पुलिस ने अचानक छापा मारा था।
-मुंबई पुलिस को टिप मिली थी कि उस रेस्तरां में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था। साथ ही कई तरह के नशे का कारोबार भी किया जा रहा था। उस रेस्तरां में छापा मारकर पुलिस ने जिया मानेक समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था।
'गोपी बहू' ने पुलिस को दिया था ऐसा बयान
-हालांकि बाद में जिया मानेक को पुलिस ने छोड़ दिया था क्योंकि वह नशे की हालत में नहीं थीं। इसके अलावा जिया की मां भी उस समय उनके साथ ही मौजूद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये छापा रात के 12 बजे पड़ा था और उस समय जिया अपनी मां और कुछ खास दोस्तों के साथ मिलकर उस रेस्तरां में पार्टी कर रही थीं।
-छापेमारी के दौरान जिया मानेक और पुलिक की बहस भी हो गई थी। हालांकि जिया मीडिया के कैमरों से बचती नजर आई थीं। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू के दौरान जिया ने बताया था कि वह अपनी मां और दोस्तो के साथ उस रेस्तरां में रात के करीब 11 बजे खाना खाने के लिए पहुंची थीं।
-जिया मानेक ने बताया था- हम लोगों का डिनर कंप्लीट भी हो गया था और हम बिल का इंतजार कर रहे थे, जब वहां पर छापा पड़ा था। बाद में जिया मानेक ने बताया था कि पुलिस को उन्हें लेकर गलतफहमी हुई थी। उन्होंने पुलिस को खाने का बिल दिखाया था, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications