Gia Manek: टीवी की 'गोपी बहू' ने गुपचुप रचाई शादी, शेयर की Wedding की तस्वीर, जानिए कौन है पति?

Gia Manek: स्टार प्लस के मशहूर शो 'साथ निभाना साथिया' में 'गोपी बहू' की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाने वाली जिया मानेक ने 39 साल की उम्र में अपने लॉंगटाइम ब्वॉय फ्रेंड वरुण जैन के साथ शादी कर ली है। दोनों ने इस शादी की खबर से मीडिया और लोगों को दूर रखा था लेकिन अब खुद जिया ने वेडिंग फोटो शेयर करके अपनी शादी का खुलासा किया है।

जिया ने अपनी और वरुण की एक कपल फोटो शेयर करके लिखा है कि 'ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ, हम इस शाश्वत मिलन में प्रवेश कर चुके हैं , हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाकर। हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं।'

Gia Manek

'वरुण ने जिया को बांहों में भरा हुआ है' (Gia Manek)

फोटो में वरुण ने जिया को बांहों में भरा हुआ है, दोनों साथ में काफी सुंदर और प्यारे लग रहे हैं। जिया गोल्डन-मस्टर्ड साड़ी में बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं दूसरी ओर वरुण येलो अटायर में काफी क्लासी दिख रहे हैं। दोनों की शादी की खबर सामने आते ही फैंस क्रेजी हो गए हैं, वो दोनों पर जी भरकर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों के चाहनेवालों ने दोनों को आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

आइए एक नजर डालते हैं Gia Manek के अब तक के सफर पर

  • टीवी की की दुनिया में मासूम अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली जिया मानेक आज एक जाना-माना नाम हैं।
  • वे मुख्य रूप से टीवी धारावाहिकों और रियलिटी शोज में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं।
  • लोग उन्हें स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'साथ निभाना साथिया' की 'गोपी बहू' के नाम से पहचानते हैं।
  • इस शो में उन्होंने एक अनपढ़ लड़की की भूमिका निभाई थी।
  • इस किरदार ने जिया को घर-घर में मशहूर कर दिया था लेकिन उनके एक गलत फैसले ने उनके करियर पर विराम लगा दिया।
  • दरअसल इसी शो के दौरान जिया ने रियलिटी शोज 'झलक दिखला जा' में भाग लिया था, जिसकी वजह से उन्हें रातों-रात 'साथ निभाना साथिया' से आउट होना पड़ा था।
  • 18 फरवरी 1986 को अहमदाबाद में जन्मी जिया मानेक ने इसके बाद 'जीनी और जुजू' और 'महमोहिनी' शोज में काम किया ।
  • लंबे वक्त के बाद वो 'साथ निभाना साथिया' की रीबूट सीरीज, 'तेरा मेरा साथ रहे' शो में गोपिका मोदी के किरदार से टीवी पर जोरदार वापसी की हैं।

कौन हैं Gia Manek के पति वरूण जैन?

  • वरूण जैन ने भी कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है।
  • इनमें 'जमाई 2.0', 'दीया और बाती हम' और 'मेरे अंगने में'जैसे धारावाहिक शामिल हैं।
  • 'दीया और बाती हम' में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसके बाद वे घर-घर में पहचाने जाने लगे।
  • जिया और वरुण ने 'तेरा मेरा साथ रहे' शो में भी कुछ समय के लिए साथ काम किया था।
  • हाल ही में उन्हें हिट टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में अमन के रोल में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+