ऑस्कर विनिंग स्टार जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की एकसाथ हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस, जानें क्या है मामला

Gene Hackman and Betsy Arakawa Died: ऑस्कर अवॉर्ड विनर रह चुके एक्टर जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दोनों अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है।

जीन हैकमैन और पत्नी बेट्सी अराकावा की मौत
आपको बता दें कि जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा के साथ-साथ उनके कुत्ते की भी डेड बॉडी मिली है। इस बात की जानकारी सांता फे की एक शेरिफ ने दी है। इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है।

Gene Hackman and Betsy Arakawa Died

घर में मृत पाए गए ऑस्कर विनिंग स्टार

'द गार्जियन' की रिपोर्ट के मुताबिक 95 वर्षीय जीन हैकमैन और उनकी 63 साल की क्लासिकल पियानिस्ट पत्नी बेट्सी अराकावा गत 26 फरवरी 2025 की दोपहर अपने घर में मृत पाए गए हैं। सांता फे ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल इस मामले की बारीकी से जांच चल रही है।

जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की कैसे हुई मौत?

-शेरिफ मेंडोजा ने बताया कि अभी इस मामले में किसी गड़बड़ी या कुछ संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। साथ ही ये भी पता नहीं चल सका है की जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की मौत कब और कैसे हुई।

-जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम जीन हैकमैन, उनकी पत्नी और कुत्ते की संदिग्ध मौत की जांच के लिए ओल्ड सनसेट ट्रेल स्थित उनके घर पहुंची थी।

-वहीं इस मामले को लेकर शेरिफ ने कहा है- मैं बस इतना कह सकता हूं कि अभी जांच चल रही है और सर्च वारंट की मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मैं पूरी कम्युनिटी और आसपास के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी को फिलहाल कोई खतरा नहीं है।

जीन हैकमैन की 2 शादियां और फिल्मी करियर

-जीन हैकमैन ने साल 1991 में बेट्सी अराकावा से शादी की थी। हालांकि वह पत्नी के साथ न्यू मैक्सिको के सातां फे में साल 1980 से रह रहे थे।

-जीन की दो बार शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे थे। उनकी पहली शादी फे मालतीस से हुई थी। ये शादी 30 साल तक चली थी।

-जीन हैकमैन ने 40 साल तक फिल्मों में काम किया। जीन हैकमैन ने साल 1964 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

-उन्हें 'द फ्रेंच कनेक्शन', 'सुपरमैन' और द रॉयल टीनेनबॉम्स जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन फिल्मों के जरिए उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।

-इसके बाद साल 2004 में उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+