Gayatri Hazarika Passed Away: सिंगर गायत्री हजारिका की हुई मौत, इस जानलेवा बीमारी ने ले ली जान
Gayatri Hazarika Passed Away: मशहूर असमिया सिंगर गायत्री हजारिका को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगर की मौत हो गई है। 44 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
असमिया सिंगर गायत्री हजारिका की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गायत्री हजारिका को कोलन कैंसर हुआ था। वह इस जानलेवा बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ रही थीं। आखिरकार आज यानी 16 मई 2025 (शुक्रवार) को वह ये जंग हार गईं और उन्होंने अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है कि वह पिछले 2 सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।

कोलन कैंसर से पीड़ित थीं सिंगर
आपको बता दें कि गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल गायत्री हजारिका का इलाज चल रहा था। इसी अस्पताल में ही आज दोपहर करीब 2:15 बजे उनकी मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन से असमिया म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ साथ सांस्कृतिक और संगीत जगत को बड़ा सदमा लगा है। इंडस्ट्री में इस समय शोक की लहर दौड़ गई है।
सोशल मीडिया पर सिंगर को दी जा रही है श्रद्धांजलि
दिवंगत महिला सिंगर गायत्री हजारिक के फैंस और उनके साथी कलाकार इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं। दिवंगत सिंगर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दी जा रही है।
कौन थीं गायत्री हजारिका
-गायत्री हजारिका असमिया म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर महिला सिंगर थीं। उनकी काफी अच्छी पॉपुलैरिटी थी। उनकी मधुर आवाज और बेहतरीन गायन शैली के लिए लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते थए।
-उनके लोकप्रिय गीतों में 'सरा पाते पाते फागुन नामे', 'राति राति मोर सोण' और 'अहार दरै ओभोति आंतरि गला' शामिल हैं। उनके गीतों ने असम की संस्कृति को समृद्ध किया और लोगों के दिलों को छुआ है।












Click it and Unblock the Notifications