जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी, लोगों को ऐसे दी खुशखबरी

Pankhuri Awasthy and Gautam Rode Baby: टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि टीवी के फेमस एक्टर गौतम रोडे और एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी पैरेंट्स बन गए हैं। पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वा बच्चों, एक बेटा और एक बेटी, को जन्म दिया है। कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ये खुशखबरी दी है। इंटरनेट पर इस खुशखबरी के वायरल होते ही आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। नए पैरेंट्स ने बताया कि गत 25 जुलाई को उनके घर में नई खुशियों ने दस्तक दी है।

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे बने पैरेंट्स
गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने सभी लोगों के प्यार और दुआओं के लिए उन्हें शुक्रिया कहा है। वहीं कपल के फैंस सोशल मीडिया के जरिए नए पैरेंट्स और जुड़वा बच्चों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें बधाई मैसेजेस भी भेज रहे हैं। कपल के कई सेलेब्स दोस्तों ने भी दोनों को पैरेंट्स बनने के लिए गुड विशेज भेजे हैं।

Gautam Rode

पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे ने अपने घर पर गत 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। पंखुड़ी अवस्थी एक बेटे और एक बेटी की मां बनी हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बहुत ही प्यारा सा मैसेज शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों को बताया है कि वह जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बन गए हैं। इस नोट को शेयर करने के बाद से ही कपल के सेलेब फ्रैंड्स जैसे दिव्यांका त्रिपाठी, भारती सिंह, देवोलीना, आमिर अली ने उन्हें बधाई दी है।

गौतम रोडे-पंखुड़ी अवस्थी की शादी
जानकारी के अनुसार पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे की मुलाकात टीवी सीरियल 'सूर्यपुत्र कर्ण' के दौरान हुई थी। इस सीरियल में पंखुड़ी ने द्रौपदी का किरदार निभाया था जबकि गौतम रोडे कर्ण के रोल में नजर आए थे। इस शओ के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। आपको बता दें कि गौतम रोडे अपनी पत्नी से करीब 14 साल बड़े हैं। आखिरकार इस कपल ने साल 2018 में राजस्थान में शादी कर ली थी और अब शादी के 5 साल बाद दोनों पैरेंट्स बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+