'एक वक्त पर दो लड़के...' दो-दो ब्वॉयफ्रेंड्स को लेकर मां गौरी खान की सुहाना को खास सलाह, करण जौहर भी चौंके
हाल ही में गौरी खान ने बेटी सुहाना को डेटिंग को लेकर खास सलाह दी है। गौरी खान ने एक वक्त पर दो ब्वॉयफ्रेंड होने के बारे में बेटी को सजेशन दिया, जिसे सुनकर करण जौहर भी हैरान दिखे।
मुंबई, 19 सितंबर: करण जौहर के फेमश टॉक शो 'कॉफी विद करण' के हर एपिसोड को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में डायरेक्टर ने अपने शो के प्रोमो का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे को साथ में देखा जा सकता है। इस दौरान करण जौहर तीनों से काफी मजेदार सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। करण के शो में ही गौरी खान अपनी बेटी सुहाना खान को एक खास सलाह देती भी नजर आईं। मां गौरी की बेटी को दी हुई सलाह के बारे में सुनकर करण जौहर भी हैरान नजर आए।

करण के शानदार गेस्ट
'कॉफी विद करण' के धमाकेदार प्रोमो में करण जौहर गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे से मजेदार सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण ने गौरी और शाहरुख के रिश्ते को लेकर भी दिलचस्प सवाल किए। वहीं बेटी सुहाना खान को लेकर करण ने गौरी से पूछा कि वे सुहाना को डेटिंग पर क्या सलाह देंगीं?

गौरी की सुहाना को सलाह
इतने में गौरी खान बोल पड़ती हैं कि कभी भी दो लड़कों को एक ही समय पर डेट मत करना। इतना सुनकर करण जौहर काफी शॉक नजर आते हैं और हंसते हुए रिएक्शन देते हैं। फैंस को गौरी खान का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

करण जौहर भी चौंके
इस दौरान गौरी से सवाल किया गया कि शाहरुख खान और उनकी लव स्टोरी को कौन सी फिल्म का टाइटल दिया जाना चाहिए? तो गौरी खान जवाब देती हैं कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। ऐसा सुनकर करण भी गौरी की बात से अग्री करते दिखे।
करण ने शेयर किया प्रोमो
प्रोमो में करण सिर्फ गौरी ही नहीं, बल्कि महीप कपूर से भी सवाल पूछते दिखे। करण ने पूछा कि वे किसके साथ फिल्म करना पसंद करेंगीं? तो महीप ने बिना देरी किए ऋतिक रोशन का नाम लिया। इतना सुनकर करण जौहर भी चौंक गए।

खूबसूरत दिखीं गौरी
आउटफिट की बात करें, तो गौरी खान ने को-ऑर्ड सेट, पिंक ब्लेजर और मैचिंग स्कर्ट पहना हुआ था, जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं महीप पिंक गाउन में नजर आ रही थीं। इस दौरान शाहरुख खान को लेकर भी खूब बातचीत हुई।

गौरी ने खोली शाहरुख की पोल
शो में गौरी खान ने शाहरुख के बारे में बात करते हुए बताया कि वे कितने जेंटलमैन हैं। गौरी खान ने बताया कि शाहरुख की गेस्ट को गाड़ी तक जाकर सीऑफ करने की आदत उन्हें कभी-कभी नाराज कर देती है। क्योंकि शाहरुख पार्टी में होने की बजाय अंदर-बाहर ही करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications