Gauahar Khan: 41 की उम्र में इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं गौहर खान, जानें कैसे करती हैं कमाई
Gauahar Khan Net Worth: गौहर खान एक मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक अच्छी होस्ट भी हैं। पिछले कुछ सालों से वह टीवी पर कई पॉपुलर रिएलिटी शोज में होस्टिंग करती नजर आ रही हैं। होस्टिंग में सक्सेस पाने के अलावा, गौहर खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।
41 साल की गौहर खान दोबारा प्रेग्नेंट हो गई हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 41 साल की गौहर खान दोबारा प्रेग्नेंट हो गई हैं और जल्द ही उनके घर पर दूसरे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। शादी के 5 साल बाद एक्ट्रेस दोबारा मां बनने वाली हैं और ये गुड न्यूज उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बिग बॉस 7 की विनर थीं गौहर खान
आपको बता दें कि गौहर खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग (10 मिलियन) हासिल कर रखी है। वह कई फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स पर डांस करती नजर आती हैं। आपको बता दें कि टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस का 7वां सीजन जीतने के बाद से गौहर खान की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है।
2020 में गौहर खान ने जैद दरबार से की थी शादी
सिर्फ इतना ही नहीं गौहर खान ने बिग बॉस 14 में मेंटर के रूप में हिस्सा लिया था और शो से प्रति सप्ताह 20 लाख रुपये की फीस वसूली थी। साल 2020 में दौहर खान बड़ी ही धूमधाम से जैद दरबार से शादी की थी। वहीं मई 2023 में उन्होंने अपने बेटे जेहान का स्वागत किया था।
गौहर खान की कुल संपत्ति और कमाई
-गौहर खान की कमाई फिल्मों और टीवी शोज के अलावा स्टेज परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। कहा जाता है कि इंस्टाग्राम पर एक ब्रांड के प्रचार के लिए गौहर खान 2 से 5 लाख रुपए वसूलती हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौहर खान की कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये के आसपास है। वह स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 8 से 15 लाख रुपए तक की फीस लेती हैं।
-जानकारी के अनुसार साल 2018 में गौहर खान ने खुद की क्लोथिंग लाइन- 'गौहरगियस' से बिजनेस की दुनिया में कदम रखा था।
गौहर खान की लग्जीरियस गाड़ियां और फ्लैट्स
गौहर खान के पास कथित तौर पर कई लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद हैं। उनके पास ऑडी क्यू7 और मर्सिडीज-बेंज ए-लिमोसिन जैसी महंगी कार है जिनकी कीमत करोड़ों में है। वहीं मुंबई के वर्सोवा जैसे पॉश इलाके में गौहर खान के पास 3 लग्जरी अपार्टमेंट हैं। इन तीनों अपार्टमेंट्स की कीमत करोड़ों में है।












Click it and Unblock the Notifications