Gangubai Kathiawadi:'मेरी जान' गाना रिलीज, Kiss के लिए लड़ते नजर आए आलिया-शांतनु

मुंबई, 21 फरवरी। इस महीने की 25 तारीख को रिलीज होने वाली संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का तीसरा गाना 'मेरी जान' रिलीज हो गया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही सरसराहट पैदा कर दी है। फिल्म के गाने में अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर शांतनु माहेश्वरी के बीच कुछ इंटिमेट सींस फिल्माए गए हैं। फिल्म का गाना रेट्रोलुक का है, जिसे की आवाज दी है नीति मोहन ने।

KISS को लेकर नोंक-झोंक

KISS को लेकर नोंक-झोंक

फिल्म के गीत-संगीत हमेशा से संजय लीला भंसाली की फिल्म के यूएसपी हुआ करते हैं। इस फिल्म के पहले को दो गानों को भी अच्छा रिस्पांस मिला है। 'मेरी जान' गीत में आलिया भट्ट और एक्टर शांतनु माहेश्वरी के बीच में KISS को लेकर नोंक-झोंक चल रही हैं।

रमणीक लाल का किरदार

रमणीक लाल का किरदार

आपको बता दें कि भंसाली की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे एक्टर शांतनु माहेश्वरी इस फिल्म में रमणीक लाल का रोल प्ले कर रहे हैं।मालूम हो कि रमणिक लाल वो इंसान था, जिसने गंगूबाई से प्रेम का नाटक किया था और उसे भगाकर गुजरात से मुंबई ले आया था।

 मुंबई लाकर कोठे पर बेच देता है...

मुंबई लाकर कोठे पर बेच देता है...

उसने गंगूबाई से वादा किया था कि वो उसे फिल्मों में हिरोईन बना देगा लेकिन वो उसे मुंबई लाकर कोठे पर बेच देता है, जहां से गंगूबाई एक सेक्स वर्कर बन जाती है। बाद में रमणीक लाल को गंगूबाई अपना शूटर बना लेती है। इसी रोल को शांतनु पर्दे पर प्ले करने वाले हैं।

शांतनु और आलिया की कमेस्ट्री फ्रेश

शांतनु और आलिया की कमेस्ट्री फ्रेश

फिल्म के गाने 'मेरी जान' में उन्हें देखकर बिल्कुल भी एहसास नहीं हो रहा है कि उनकी ये पहली फिल्म है। उनकी और आलिया की कमेस्ट्री गाने में फ्रेश और अच्छी लग रही है। अब फिल्म में वो क्या कमाल करते हैं? ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। आपको बता दें कि 'मेरी जान' गाने को अभी तक 431,740 views मिल चुके हैं। 'मेरी जान' गाने को शांतनु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है और शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि "Gangu #MeriJaan SONG OUT NOW: link in bio (sic)."

नीचे गंगूबाई काठियावाड़ी का 'मेरी जान' गीत देखें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+