गणपति विसर्जन पर शिल्पा शेट्टी ने किया जबर डांस, पति राज कुंद्रा ने की ऐसी एंट्री, लोगों के उड़े होश

Ganesh Chaturthi 2023 Shilpa Shetty: इस समय देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक बड़े ही धूमधाम से गणपति बप्पा की पूजा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट किया। इस साल भी वह अपने घर गणपति बप्पा लाईं और और डेढ़ दिनों बाद बप्पा का विसर्जन भी किया। विसर्जन पर शिल्पा शेट्टी ने जमकर डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने बप्पा को किया विदा
आपको बता दें कि इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने नाच गाकर गणपति बप्पा को विदा किया। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ढोल-नगाड़ो के साथ जमकर ठुमके लगाए। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साथी ही इसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

shilpa shetty

विसर्जन पर शिल्पा शेट्टी का दमदार डांस
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा, दोनों बच्चे और बहन शमिता के साथ विसर्जन पर जमकर डांस करती हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की एंट्री ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था। गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान राज कुंद्रा ने मास्क पहनकर अचानक से बीच में एंट्री की। जैसे ही उन्होंने विसर्जन के समारोह में एंट्री ली, शिल्पा भी उन्हें देखकर हैरान हो गई थीं। दरअसल राज कुंद्रा ने जो मास्क पहना था, उस पर शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सुखी' लिखा हुआ नजर आ रहा था।

राज कुंद्रा की एंट्री ने उड़ा दिए सबके होश
वीडियो में देखा जा सकता है कि बप्पा के विसर्जन पर शिल्पा शेट्टी ने जो कस्टमाइज ब्लाउज पहना हुआ था उस पर उनकी अपकमिंग फिल्म सुखी का नाम लिखा हुआ था, जिसे वह जमकर फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं। शिल्पा शेट्टी का एथनिक लुक बहुत ही सुंदर लग रहा था। वहीं विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही थीं। गणपति बप्पा के विसर्जन पर जमकर डांस करने का विडियो शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

22 सितंबर को रिलीज होगी शिल्पा शेट्टी की फिल्म
शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में उनकी छोटी बहन एक्ट्रेस शमीता शेट्टी भी जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी के दोनों बच्चे भी इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। विसर्जन के मौके पर शिल्पा और उनकी लाडली बेटी समीशा ने एक जैसे कपड़े पहने हुए थे जबकि बेटे विहान ने अपने पापा राज कुंद्रा के साथ कपड़ों की ट्विनिंग कर रखी थी। आपको बता दें कि आगामी 22 सितंबर 2023 को शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+