Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी पर बनी इन 5 फिल्मों को जरूर देखें, यहां पर देख सकेंगे देशभक्ति से भरी ये मूवीज

Mahatma Gandhi Films: हर साल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर बापू को याद कर कोई न कोई खास कार्यक्रम किया जाता है। 2 अक्टूबर 1869 में बापू मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। इस साल महात्मा गांधी की 154वीं जन्म जयंती मनाई जाएगी।

इस खास दिन पर पूरा देश महात्मा गांधी केसंघर्ष को याद करता है । आपको बता दें कि भारत को आजादी दिलाने में गांधी जी का बड़ा और अहम योगदान था। आज भी जब बापू को याद किया जाता है तो लोगों के दिलों में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ती है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में भी महात्मा गांधी और आजादी में उनके योदगान को लेकर कई फिल्में बनाई गई हैं। इन फिल्मों को देखने के बाद आप काफी इमोशनल हो जाएंगे।

आइए आपको बताते हैं कि इस बार गांधी जंयती के मौके पर आप घर बैठकर किन फिल्मों को देख सकते हैं और उन्हें देखते हुए बापू को याद कर सकते हैं। इन फिल्मों को देखते ही आपकी आत्मा तृप्त हो जाएगी।

mahatma gandhi

गांधी (1982)
मोहनदास करमचंद गांधी पर बनी फिल्म 'गांधी' ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। ये फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई थी और इसके डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो हैं। इस फिल्म में गांधी जी का लीड रोल ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले ने निभाया था। इस फिल्म को आप गांधी जयंती के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में देख सकते हैं।

नाइन ऑवर्स टू रामा (1963)
फिल्म 'नाइन ऑवर्स टू रामा' महात्मा गांधी की हत्या और नाथूराम गोडसे की जिंदगी पर आधारित मूवी है। इस फिल्म में नाथूराम गोडसे की जिंदगी के 9 घंटे दिखाए गए हैं। इस फिल्म में जर्मन के एक्टर होर्स्ट बुचहोल्ज ने नाथूराम गोडसे का किरदार निभाया था। ये फिल्म 1963 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

हे राम (2000)
फिल्म 'हे राम' की कहानी भी महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित है। इस फिल्म में बापू की हत्या से जुड़े सारे पहलू दिखाए गए हैं। फिल्म में गांधी जी के किरदार में बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे। फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी जिसमें नसीरुद्दीन शाह के अलावा शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अतुल कुलकर्णी, गिरीश कर्नाड और ओमपुरी ने भी अहम किरादर निभाया था। इस फिल्म के डायरेक्टर कमल हासन हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी (1996)
बॉलीवुड एक्टर रजित कपूर ने फिल्म 'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी' में बापू का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की सबने जमकर तारीफ की थी। साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इस फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन के 21 वर्षों को दिखाया गया है, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी और इसके डायरेक्टर श्याम बेनेगल हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में देख सकते हैं।

गांधी माई फादर (2007)
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'गांधी माई फादर' में महात्मा गांधी की हत्या और संघर्ष से परे उनके निजी जीवन को दिखाया गया है। फिल्म में बापू और उनके बेटे हीरालाल गांधी के साथ उनके रिश्तों को भी अच्छे से दर्शाया गया है। इस फिल्म में दर्शन जरीवाला ने बापू का किरदार निभाया है और अक्षय खन्ना ने हीरालाल गांधी का रोल निभाया था। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+