Game of Thrones के एक्टर इयान गेल्डर का निधन, 74 साल की उम्र में ऐसे हुई दर्दनाक मौत
Ian Gelder: हॉलीवुड फिल्म और टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के एक्टर इयान गेल्डर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि इयान गेल्डर का निधन हो गया है। 74 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। इयान गेल्डर ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में केवन लैनिस्टर का रोल निभाया था।
'गेम ऑफ थ्रोन्स' के एक्टर इयान गेल्डर की मौत
दिवंगत एक्टर इयान गेल्डर के लाइफ पार्टनर बेन डेनियल्स ने एक्टर के निधन की जानकारी लोगों को दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ही बताया है कि इयान की मौत कैंसर की वजह से हुई है। इयान के निधन की खबर सुन हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इयान के फैंस से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बेन डेनियल्स ने लिखा इमोशनल पोस्ट
बेन डेनियल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इयान गेल्डर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है और लिखा है- दिल के लाखों टुकड़ों हो गए हैं। बहुत-बहुत भारी दिल के साथ मैं ये बताना चाहता हूं कि मेरे प्यारे पति और जीवनसाथी इयान गेल्डर का निधन हो गया है। डेनियल्स ने अपनी पोस्ट में बताया है कि इयान गेल्डर को दिसंबर 2023 में ही पित्त की नली में कैंसर का पता चला था।
'वह मेरी ताकत थे, हम 30 साल से साथ में थे'
इयान गेल्डर के साथ अपने 30 साल से अधिक के रिश्ते को याद करते हुए बेन ने अपनी पोस्ट में लिखा है- मैंने उसकी देखभाल करने के लिए अपने सभी काम रोक दिए थे, लेकिन हममें से किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ये सब इतनी जल्दी हो जाएगा। वह मेरी ताकत थे और हम 30 से अधिक समय से एक-दूसरे के साथ थे। इस बीच अगर हम साथ नहीं भी होते थे, हर रोज एक-दूसरे से बात जरूर करते थे। वह बहुत प्यारे इंसान थे।
'इयान को अस्पताल में एक दर्दनाक मौत मिली है'
बेन डेनियल्स ने आगे लिखा है- इयान एक अद्भुत एक्टर थे और उनके साथ काम करने वाला हर कोई उनकी नेकदिली से प्रभावित था। मैं ईमानदारी से कहना चाहता है हूं कि मुझे नहीं पता, उनके बिना अब मैं क्या करूंगा। उन्होंने अपनी भयानक बीमारी का सामना बहुत ही बहादुरी से किया। ये तस्वीर क्रिसमस के समय ली गई थी, जब मैं उन्हें अस्पताल से बाहर लेकर आया था। वह वहां तीन सप्ताह सबसे बुरे दौर से गुजरे थे।












Click it and Unblock the Notifications