राम चरण की Game Changer ओपनिंग डे पर बनी 2025 की सबसे बड़ी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने पैसे
Game Changer Box Office Collection Day 1: साउथ के फेमस एक्टर राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' गत 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
मकर संक्रांति और पोंगल के त्योहारी सीजन में रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। वहीं फिल्म की कमाई को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इसकी ओपनिंग बहुत ही बेहतरीन हो सकती है।

'गेम चेंजर' का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
5 भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म 'गेम चेंजर' ने ओपनिंग डे पर करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी बनी है। वहीं, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस में फिल्म ने 186 करोड़ रुपए की कमाई की है।
'गेम चेंजर' न सिर्फ इस साल रिलीज हुई सबसे बड़ी इंडियन फिल्म है बल्कि इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन गई है। इस फिल्म के साथ सोनू सूद की 'फतेह' भी रिलीज हुई है, लेकिन उसकी पहले दिन की कमाई अभी 2 करोड़ के आसपास ही पहुंच पाई है।
फिल्म 'गेम चेंजर' का बजट
-'गेम चेंजर' को करीब 450 करोड़ रुपये के मेगा बजट में बनाया गया है। इस फिल्म को 'रोबोट', 'आई' और 'नायक' जैसी फिल्में बनाने वाले फेमस डायरेक्टर एस शंकर ने बनाया है।
-साल 2024 में साउथ के फेमस निर्देशक एस शंकर ने कमल हासन के साथ फिल्म 'इंडियन 2' बनाई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
-उन्होंने अपनी कई फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। 'गेम चेंजर' के जरिए एस शंकर ने पूराना इतिहास दोहराने की कोशिश की है। फिल्म का डायरेक्शन काफी अच्छा है।
'गेम चेंजर' प्री सेल्स से कर चुकी है करोड़ों की कमाई
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'गेम चेंजर' की भारत में प्री-सेल्स करीब 30 करोड़ रुपये है और अगर फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता है तो उम्मीद है कि पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार हो सकता है।
फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग
राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा फिल्म 'गेम चेंजर' में साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार जे एस सूर्या, प्रकाश राज, सुनील, मेका श्रीकांत, जयराम और अंजलि ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में सभी स्टारकास्ट ने जबरदस्त काम किया है। इसके अलावा कॉमेडियन वेनेला किशोर ने हमेशा की तरह इस बार भी ऑडियंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे में फिल्म को एक बार जरूर देखा जा सकता है।
-
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
रिलीज के पहले ही मालामाल हुए 'धुरंधर 2' के मेकर्स, हिंदी के बाद तेलुगु में बुक हुए सबसे ज्यादा टिकट -
Dhurandhar 2 Spoiler: 'बड़े साहब' का खुला राज, कौन है 'ल्यारी का किंग'? दूसरे पार्ट में इस एक्टर ने जीता दिल -
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
'जरा सी भी शर्म नहीं', Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, खुलेआम कही ऐसी बात -
रणवीर सिंह ने धुरंधर की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया और इसके सीक्वल के लिए उत्सुकता जताई। -
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है', क्यों भड़के 'निरहुआ'? नोरा फतेही के गाने ने खड़ा किया नया विवाद












Click it and Unblock the Notifications