Gadar लुक में सनी देओल ने बेटे की संगीत सेरेमनी में ली एंट्री, अपकमिंग फिल्म गदर 2 को किया प्रमोट, video
गदर 2 अगस्त में रिलीज हो रही है, इस फिल्म का प्रमोशन सनी देओल ने अपने बेटे के संगीत सेरेमनी में भी लगाया।
सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा सुपर डूपर हिट हुई थी। 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर में सनी देओल को तारा सिंह के रोल में खूब पसंद किया गया था।
वहीं इस फिल्म के 22 साल बाद फिल्म के निर्देशक गदर 2 फिल्म लेकर आने वाले हैं। अगस्त में ये फिल्म रिलीज होगी।

गदर 2 को लेकर मेकर्स और सनी देओल बहुत उत्साहित हैं। आलम ये है कि सनी देओल अपने बेटे की शादी तक में अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन कर डाला। एक्टर सनी देओल जो जल्द ससुर बनने जा रहे हैं, वो अपने बेटे की शादी के संगीत में गदर लुक में पहुंचकर सबको हैरान कर दिया।
शुक्रवार को आयोजित बेटे करण देओल की संगीत सेरेमनी में सनी देओल गदर के तारा सिंह के गेटअप में एंट्री लेकर सबको चौका दिया था। उन्होंने जब एंट्री ली तो बैग्राउंड में गदर का गाना बज रहा था।
गदर लुक में सनी देओल ने लूट महफिल
समारोह में कई अन्य लोगों के अलावा सनी देओल, बॉबी देओल, तान्या देओल और अभय देओल मौजूद थे लेकिन करण के एक्टर पिता सनी देओल ताारा सिंह के गेटअप में पहुंच कर इवेंट में लाइमलाइट चुरा ली।
धमेंद्र के पोते करण् की संगीत में जुटा पूरा परिवार
बता दें शुक्रवार को करण देओल की शादी के कार्यक्रम संगीत और रोका समारोह के साथ शुरू हुआ। करण देओल और दृष्टि आचार्य के संगीत समारोह में देओल का पूरा परिवार जुटा।
करण देओल और उनकी दुल्हनियां ने पहनी मैचिंग ड्रेस
मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित ग्रैंड बैश में जल्द ही शादी करने वाले जोड़े करण देओल और दृष्टि आचार्य को मैचिंग ब्लैक ड्रेस में नजर आए। करण देओल और दृष्टि आचार्य फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड आउटफिट में बहुत प्यारे लग रहे थे। दृष्टि ने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ एक लहंगा पहना और साइड-पार्टेड बालों, ग्लैम मेकअप और मैचिंग ज्वेलरी के साथ अपने लुक को स्टाइल किया, वहीं करण ने कढ़ाई वाली शेरवानी में कॉम्प्लीमेंट किया। इस प्रोग्राम में कई जोड़े साथ नजर आए।
ब्राउन पगड़ी पहनकर तारा सिंह के गेटअप में नजर आए सनी देओल
गौरतलब है कि सनी देओल वर्तमान में गदर के सीक्वल के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अगस्त मेंं रिलीज होने जा रही फिल्म का प्रमोशन करने के एिल वो फिल्म में अपने किरदार तारा सिंह के रूप में तैयार हुए। सनी देओल ने एक ग्रे कुर्ता और भूरे रंग की पठानी सलवार पहनी हुई थी और इसे मैचिंग चेकर्ड ब्लेज़र के साथ स्टाइल किया। उन्होंने ब्राउन पगड़ी से लुक को पूरा किया। गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications