बॉलीवुड से बुरी खबर, 'गदर' के डायरेक्टर के पिता और मशहूर प्रोड्यूसर केसी शर्मा का निधन
बॉलीवुड से बुरी खबर,'गदर' के डायरेक्टर के पिता और मशहूर प्रोड्यूसर केसी शर्मा का निधन
नई दिल्ली, 20 अगस्त: बॉलीवुड से फिर से एक बुरी खबर आई है। हिंदी फिल्मों के मशहूर प्रोड्यूसर का निधन हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' के डायरेक्टर अनिल शर्मा के पिता और मशहूर इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर केसी शर्मा का निधन हो गया है। निधन के वक्त केसी शर्मा 86 साल के थे। केसी शर्मा के छोटे बेटे कपिल शर्मा ने कहा है कि 19 अगस्त को उनके पिता का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। केसी शर्मा ने 'तहलका', 'जवाब' और 'पुलिसवाला गुंडा' जैसी कई हिंदी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

कुछ वक्त पहले से अस्पताल में भर्ती थे केसी शर्मा
'गदर एक प्रेम कथा' के डायरेक्टर अनिल शर्मा के भाई कपिल शर्मा ने बताया कि जब उनके पिता (केसी शर्मा) का निधन हुआ तो वह जुहू स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में एडमिट थे। शुक्रवार की सुबह से केसी शर्मा की तबीयत ठीक नहीं थी। उसी दिन रात को 19 अगस्त की रात 9 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनको हार्ट अटैक आ गया है।

आज होगा केसी शर्मा का अंतिम संस्कार
परिवार ने कहा है कि केसी शर्मा का अंतिम संस्कार 20 अगस्त को होगा। केसी शर्मा का अंतिम संस्कार सांताक्रूज वेस्ट खीरा नगर के हिंदू श्मशान भूमि में किया जाएगा। केसी शर्मा के चार बेटे है, निल शर्मा, संजय शर्मा, कपिल शर्मा और अनुज शर्मा। केसी शर्मा के पौते उत्कर्ष शर्मा हैं, जो हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम है।

2018 में आई थी केसी शर्मा की आखिरी फिल्म
बता दें कि केसी शर्मा ने आखिरी फिल्म अपने पौते उत्कर्ष शर्मा का प्रोड्यूस किया था। फिल्म का नाम जीनियस था। इस फिल्म को केसी शर्मा के अलावा कमल मुकुट और दीपक मुकुट ने भी प्रोड्यूस किया था। ये फिल्म 24 अगस्त 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म को डायरेक्ट अनिल शर्मा ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications