Gadar 2 में विलेन बनकर भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान में छाए मनीष वाधवा, जानें एक्टर ने कितनी वसूली फीस?
Manish Wadhwa Gadar 2 Fees: अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गदर 2' को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज है और अब एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी और सभी किरदारों को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है।
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर एक प्रेम कथा में दिवगंत अभिनेता अमरीश पुरी ने विलेन का किरदार निभाया था। इस बार उनकी जगह गदर 2 में मनीष वाधवा विलेन के रोल में नजर आएंगे। जब से गदर 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से मनीष अपने किरदार की वजह से लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग उनके इस खुंखार अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म गदर 2 में मनीष वाधवा ने पाकिस्तानी सेना का रोल निभाया है। अब आजतक को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, पाकिस्तान के लोग उनको मैसेज करके खूब प्यार लुटा रहे हैं। यहां तक कि कुछ पाकिस्तानी लोग उनकी तुलना अमरीश पुरी से कर रहे हैं। इस पर एक्टर ने कहा कि, मैं नहीं चाहता कि मेरी अमरीश पुरी से तुलना हो। क्योंकि तुलना तो बराबरी से वालों से की जाती है। अगर मैं उनके बराबर भी पहुंच पाऊं तो मेरे लिए ये बड़ी बात होगी।
जब से मनीष वाधवा गदर 2 में विलेन के रोल के लिए चर्चा में आए तो लोग गूगल कर उनकी फीस सर्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म गदर 2 के लिए मनीष वाधवा ने 60 लाख फीस चार्ज की है। फिल्म में वह पाकिस्तानी सेना के अधिकारी रूप में दिखेंगे। हाल ही में वह फिल्म पठान में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता था।
बता दें कि, फिल्म गदर 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस ने मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया। फिल्म में मनीष वाधवा के अलावा सनी देओल, अमीषा पटेल, सिम्रत कौर, लव सिन्हा और उत्कर्ष शर्मा जैसे तमाम सितारे लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications