फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति का रहा गहरा नाता, स्वरा भास्कर से पहले इन हसीनाओं ने रचाई राजनेताओं से रचाई शादी
फिल्मीजगत और राजनीति का पुराना कनेक्शन है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग शादी की। वहीं इन दिनों परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा संग शादी को लेकर चर्चा में हैं।

Top Actresses Married Politicians: बॉलीवुड जगत और राजनेताओं के बीच हमेशा से खास कनेक्शन है। सिनेमाघर की कई ऐसी मशहूर एक्ट्रेसेस हैं जिनका दिल राजनेताओं पर आया और उन्होंने शादी का फैसला किया। जिसका सबसे उदाहरण है मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद जिन्होंने हाल ही में सीक्रेट वेडिंग कर सभी को सरप्राइज दिया। अब स्वरा के बाद परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। चलिए आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जिनका दिल देश के राजनेताओं पर आया और उन्होंने शादी रचाई।

स्वरा भास्कर और फहद अहमद
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग शादी रचाई। 16 जनवरी को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी दी थी। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर दिल्ली में पूरे रिती-रिवाजों के साथ शादी की थी। इसके बाद कपल ने बरेली में रिसेप्शन पार्ची रखी थी। फहद-स्वरा की शादी में अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेता शामिल हुए थे।
आयशा टाकिया और फरहान आजमी
'वान्टेड' एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने अपने करियर में 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'टार्जन: द वंडर कार' जैसी कई हिट फिल्में दी। लेकिन, शादी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड जगत से दूरी बना ली थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी नेता अबू असीम आजमी के बेटे फरहान आजमी संग साल 2009 में शादी रचाई थी। आज के समय में एक्ट्रेस अपने शादीशुदा जीवन से काफी खुश हैं।

नवनीत कौर और रवि राणा
तेलुगु सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रहीं नवनीत कौर ने तमिल, मलयालम और कन्नड़ में कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने साल 2011 में राजनेता रवि राणा से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात योग गुरु रामदेव बाबा के आश्रम में हुई थी जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए। एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा में नाम कमाने के बाद राजनेता से शादी कर एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहा और फिर राजनीति में कदम रखा।

राधिका कुमारस्वामी और एच डी कुमारस्वामी
कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका कुमारस्वामी ने साल 2006 में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से शादी की थी। आपको बता दें कि यह राजनेता की दूसरी शादी है। उन्होंने साल 1986 में अनीता से शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा भी है जिसका नाम निखिल गौड़ा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications