OTT Release This Week: इस हफ्ते घर बैठे देखें ये धांसू फिल्में, एक का है बेसब्री से इंतजार, यहां देखें लिस्ट

OTT Release This Week: पिछले हफ्ते ओटीटी पर कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं। इस हफ्ते भी धांसू कंटेट का अगर आप इंतजार कर रहे हैं तो हम आपके लिए ऐसी वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनका लुत्फ आप इस हफ्ते घर बैठे उठा सकते हैं।

पर्सनल स्क्रीन पर मिलेगा शानदार कंटेंट
इनमें सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि हॉलीवुड की भी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में आपको अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मे जैसे कि नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, सोनी लिव, प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यहां आपको अपनी पर्सनल स्क्रीन पर एक से बढ़कर कंटेंट देखने को मिल जाएगा।

New on OTTT this week

इस हफ्ते की ओटीटी मूवीज की लिस्ट...

आई एम: सेलीन डायोन (I Am; Celine Dion)
2024 में रिलीज होने वाली एक अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो कनाडाई गायिका सेलीन डायोन के इर्द-गिर्द घूमती है और इसे आइरीन टेलर ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म ग्लोबल लेवल पर मशहूर सिंगर के जीवन, करियर की उपलब्धियों और एक तरह के सिंड्रोम से संघर्ष पर गहराई से चर्चा करेगी। इसका प्रीमियर न्यूयॉर्क में 17 जून, 2024 को हुआ और इसे मेट्रो-गोल्डविन-मेयर बैनर के जरिये से अमेज़न एमजीएम स्टूडियो द्वारा 21 जून 2024 को रिलीज कर दिया गया है।

रिलीज डेट : June 25, 2024
कहां देखें : Amazon Prime

सुपेसेल (Supacell)
सुपेसेल एक अपकमिंग ड्रामा टेलीविजन सीरीज है जिसमें टोसिन कोल, एडेलियो एडेडायो, यास्मीन मोनेट प्रिंस, एडी मार्सन और नादिन मिल्स शामिल हैं। ये सीरीज दक्षिण लंदन के साधारण अश्वेत लोगों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके पास कुछ सुपरपावर्स होती हैं। इस सीरीज का निर्देशन रैपमैन और सेबेस्टियन थिएल ने किया है।

रिलीज डेट: June 27, 2024
कहां देखें: Netflix

ए फैमिली अफेयर (A Family Affair)
रिचर्ड लैग्रेवेनेस द्वारा निर्देशित 'ए फैमिली अफेयर' एक अपकमिंग अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें निकोल किडमैन, ज़ैक एफ्रॉन, जॉय किंग, लिज़ा कोशी और कैथी बेट्स मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक युवा महिला जारा के इर्द-गिर्द घूमती है, हॉलीवुड स्टार क्रिस कोल की निजी सहायक के रूप में काम करती है। बाद में उसे पता चलता है कि क्रिस कोल का उसकी विधवा मां के साथ अफेयर है।

रिलीज़ डेट : 28 जून, 2024
कहां देखें : नेटफ्लिक्स

रौतू का राज (Rautu ka Raaz)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत रौतू का राज आनंद सुरपुर द्वारा निर्देशित एक हिंदी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म एक इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो PTSD से पीड़ित है और उसे एक शांत शहर में एक स्कूली छात्र की हाई प्रोफाइल हत्या के मामले को सुलझाने का काम सौंपा गया है। शहर में पिछले 15 सालों में कोई हत्या नहीं हुई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा, फिल्म में राजेश कुमार, अतुल तिवारी और नारायणी शास्त्री भी हैं।

रिलीज डेट : June 28, 2024
कहां देखें : Zee5

शर्मा जी की बेटी (Sharma ji ki Beti)
'शर्मा जी की बेटी' ताहिरा कश्यप द्वारा निर्देशित एक आगामी हिंदी ड्रामा फिल्म है और इसमें साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। शर्मा जी की बेटी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती एक फिल्म है। ज्योति जो अपने करियर और परिवार के बीच संतुलन बनाती है। किरण मुंबई की व्यस्त जिंदगी में खुद को फिर से खोजती है, जबकि तन्वी, एक युवा क्रिकेटर, शादी से ज्यादा जिंदगी से कुछ और चाहती है।

रिलीज डेट: 28 जून, 2024
कहां देखें: प्राइम वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+