बेहद खूबसूरत हैं साउथ सिनेमा की ये एक्ट्रेसेस, बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर
साउथ एक्टर्स ने अपने अभिनय से बीते कुछ समय में लोगों के दिलों में अच्छी खासी जगह बनाई है। साउथ की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी फैंस के बीच मशहूर हैं।
मुंबई, 13 जून: बीते कुछ समय में साउथ इंडस्ट्री का बोलबाला खूब बढ़ गया है। लोगों की रुचि साउथ के स्टार्स को जानने में अब और भी ज्यादा बढ़ गई है। साउथ एक्टर्स ने अपने अभिनय से बीते कुछ समय में लोगों के दिलों में अच्छी खासी जगह बनाई है। हर कोई इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के बारे में जानना चाहता है। ऐसे में आज हम आपको साउथ की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो फिल्मों में तो शानदार काम कर ही रहीं हैं लेकिन खूबसूरती के मामले में ये बॉलीवुड की अभिनेत्रियों से भी कम नहीं हैं।

रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में साउथ इंडस्ट्री मे अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अब बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। रश्मिका और विजय देवरकोंडा का नाम अक्सर जोड़ा जाता है। हालांकि, दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।

साई पल्लवी
साई पल्लवी साउथ की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके लाखों फैंस हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। साई ने अभी तक शादी नहीं की है।

अनुष्का शेट्टी
अनुष्का साउथ की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। अनुष्का 40 साल की हैं। एक्ट्रेस को लोग फिल्म 'बाहुबली' के लिए जानते हैं।

नयनतारा
एक्ट्रेस नयनतारा को साउथ इंडस्ट्री में लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता है। एक्ट्रेस हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। इस दौरान उनका ब्राइडल लुक खूब वायरल हुआ। इसके अलावा नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म में नजर आने वालीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications