Oscar 2023 List: ऑस्कर की रेस में 'द कश्मीर फाइल्स' और RRR, इन अन्य 3 फिल्मों ने भी बनाई जगह
ऑस्कर अवॉर्ड्स में पिछले साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने वाली 5 फिल्मों का नामांकन सूची में डाला गया है।
Oscar 2023 List: साल 2022 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा। लेकिन, इसके बावजूद कुछ ऐसी फिल्में थी जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब यही फिल्में ऑस्कर में डंका बजाने वाली हैं। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्ट लिस्ट की गई 301 फिल्मों की घोषणा कर दी हैं। इस लिस्ट में पांच भारतीय फिल्में भी शामिल हैं।

ऑस्कर की लिस्ट में ये फिल्में शामिल
इस लिस्ट में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीरी फाइल्स का नाम शामिल है। इसके साथ ही एसएस राजामौली की 'आरआरआर', संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', और पिछले साल रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा' और 'छेलो' शो भी शामिल है। बता दें कि, ये वो फिल्में हैं जिन्होंने कम बजट में बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था।
बेस्ट एक्टर के लिए ये एक्टर हुए नॉमिनेट
आपको बता दें कि, इन फिल्मों को ऑस्कर 2023 के लिए नामांकित नहीं किया गया है, लेकिन उन फिल्मों की सूची में शामिल किया गया है। वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीरी फाइल्स के लिए अनुपम खेर को बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है। वहीं ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने ऑस्कर्स में बेस्ट पिक्चर्स और बेस्ट एक्टर कैटिगरी में क्वॉलिफाई किया है।
विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के ऑस्कर की लिस्ट में शामिल होने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, "फिल्म द कश्मीर फाइल्स को ऑस्कर 2023 के लिए फर्स्ट लिस्ट कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भारत की पांच सिलेक्टिड फिल्मों में से एक है। मैं सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ये साल भारतीय सिनेमा के लिए बेहतरीन था।" बता दें कि, भारतीय सिनेमा के अन्य हस्तियां OSCAR 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट होने पर अपनी खुशी जाहिर कर रही है।
BIG ANNOUNCEMENT: #TheKashmirFiles has been shortlisted for #Oscars2023 in the first list of @TheAcademy. It’s one of the 5 films from India. I wish all of them very best. A great year for Indian cinema. 🙏🙏🙏
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications