'अनुपमा' के मशहूर किरदार ने तोड़ा दम! इस साल इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा

Rituraj Singh passes away: हाल ही में दंगल की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट सुहानी भटनागर की मौत ने फैंस को गमगीन कर दिया। किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि इतनी कम उम्र में सुहानी उन्हें छोड़कर चली गई। सुहानी की मौत के गम से फैंस उबरे भी नहीं थे कि हाल ही में खबर आई है कि अनुपमा में इन दिनों शानदार किरदार निभाने वाले ऋतुराज सिंह की मौत हो गई है।

ऋतुराज सिंह की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई। ऐसे में फैंस को तगड़ा झटका लगा है। अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाले ऋतुराज की अचानक मौत ने सबको हिलाकर रख दिया। इससे पहले उड़ान की एक्ट्रेस की भी मौत हो गई थी। आइये बात करते हैं उन एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने हाल ही के दिनों में दुनिया को अलविदा कहा।

From Dangal girl to Rituraj Singh, Rituraj Singh

सुहानी भटनागर (16 फरवरी)
आमिर खान की फिल्म दंगल में बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी ने 18 साल की उम्र में ही दम तोड़ दिया। सुहानी की मौत दवा के रिएक्शन से हुई एक बीमारी के चलते हुई। सुहानी की मौत ने फैंस को गहरा सदमा दिया। इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़ने वाली सुहानी ने दंगल में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

कविता चौधरी (15 फरवरी)
मशहूर टीवी सीरियल उड़ान से घर घर में पहचान बनाने वालीं कविता चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। 67 साल की उम्र में कविता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कविता उड़ान में आईपीएस अफसर कल्याणी सिंह का रोल प्ले कर लोगों के दिलों में बस गई थीं। मगर जब उनके निधन की खबर मिली तो फैंस के सिर पर मानो दुखों का पहाड़ फूट पड़ा।

ऋतुराज सिंह (20 फरवरी)
हाल ही में अनुपमा में दिख रहे ऋतुराज सिंह को लेकर अचानक खबरें मिलीं कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऋतुराज सिंह के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। खबरे हैं कि अस्पताल से लाने के क्रम में एक्टर की मौत हो गई। ऋतुराज सिंह के निधन से भी फैंस को गहरा सदमा लगा। अपनी दमदार एक्टिंग से ऋतुराज ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। हाल ही में वे सीरियल अनुपमा में नजर आ रहे थे।

मुनव्वर राणा (14 जनवरी)
दुनिया के सबसे बड़े मशहूर शायर मुनव्वर राणा के निधन से फैंस को तगड़ा झटका लगा था। 71 साल की उम्र में उन्होंने रात में अंतिम सांस ली। मुनव्वर की तबीयत काफी समय से खराब थी, जिसके चलते उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+