गंदी बात सीरीज से फेमस हुईं Flora Saini हो सकती हैं अनीता भाभी, Neha Pendse छोड़ सकती हैं शो
मुंबई। टीवी का सबसे लोकप्रिय शो भाभी जी घर पर हैं का चर्चा घर-घर में होता है। ये शो पिछले कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। लेकिन अब इस बीच इस शो में एक बड़ा बदालव होने वाला है। दरअसल, शो में अनीता भाभी का किरदार निभा रहीं नेहा पेंडसे बहुत जल्द शो को अलविदा कह देंगी। वहीं मेकर्स ने शो के लिए नई अनीता भाभी की तलाश शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लोरा सैनी नई अनीता भाभी के किरदार में नजर आ सकती हैं।

शो के मेकर्स ने फ्लोरा सैनी से किया संपर्क
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने फ्लोरा सैनी को अनीता भाभी के रोल के लिए अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि अभी तक नेहा पेंडसे और उनसे पहले सौम्या टंडन ने अनीता भाभी का किरदार निभाया है।

नेहा पेंडसे छोड़ने वाली हैं शो!
इन दिनों मेकर्स कई अभिनेत्रियों का ऑडिशन ले रहे हैं लेकिन अनीता भाभी के किरदार में कौन नजर आएगा ये अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है। बता दें कि साल 2021 में नेहा पेंडसे ने भाभी जी घर पर हैं शो को जॉइन किया था लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह शो में अब और काम नहीं करना चाहती हैं और ना ही वह अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करवाने के मूड में है, जो अप्रैल 2022 में खत्म हो जाएगा।

कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं Flora Saini
बता दें कि फिल्म स्त्री में चुड़ैल का रोल फ्लोरा सैनी ने निभाया था, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी थे। इसके अलावा वह 'दबंग 2' और 'बेगम जान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

गंदी बात वेब सिरीज से मिली लोकप्रियता
फ्लोरा को वेब सीरीज 'गंदी बात' से बड़ी पॉपुलैरिटी मिली थी जिसमें उन्होंने इंटीमेट सीन देकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। गौरतलब है कि इन दिनों 'भाभी जी घर हैं' शो में नेहा पेंडसे, रोहिताश गौर, आशीफ शेख और शुभांगी अतरे मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications