Rashmika Mandanna ने इंटेंस वर्कआउट कर बहाया पसीना, जानें एक्ट्रेस के पर्फेक्ट फिगर का फॉर्मूला

रश्मिका खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हुई नजर आती हैं। इस बात का अंदाजा रश्मिका की लेटेस्ट फोटोज से लगाया जा सकता है।

बेंगलुरु, 20 मई : साउथ की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रश्मिका मंदाना हर वक्त सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फिर चाहे उनका क्यूट अंदाज हो या फिर वर्कआउट प्लान। रश्मिका के हर अपडेट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। 'पुष्पा' फिल्म की 'श्रीवल्ली' ने फैंस के दिलों में अच्छी खासी जगह बनाई हुई है। वैसे तो रश्मिका के एक्सप्रेशंस और क्यूट अंदाज के लोग दीवाने हैं, लेकिन फिटनेस फ्रीक रश्मिका के पर्फेक्ट फिगर के भी लोग कायल हैं। रश्मिका खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हुई नजर आती हैं। इस बात का अंदाजा रश्मिका की लेटेस्ट फोटोज से लगाया जा सकता है।

रश्मिका ने शेयर की इटेंस वर्कआउट की तस्वीर

रश्मिका ने शेयर की इटेंस वर्कआउट की तस्वीर

पसीने से भीगी हुई रश्मिका की यह तस्वीर अपने आप में मोटिवेशन है। यह तस्वीर रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और साथ में कैप्शन में लिखा- 'आह इसे कहते हैं सेटिस्फाइंग वर्कआउट...' रश्मिका ने अपनी जिम की सेल्फी भी शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जिम में मेहनत कर खुद को फिट रखने के लिए एक्ट्रेस ने कितना पसीना बहाया है। इन तस्वीरों में आप रश्मिका का इटेंस वर्कआउट देख सकते हैं और जरूर फिटनेस इंस्पिरेशन भी ले सकते हैं।

एक्ट्रेस के पर्फेक्ट फिगर का फॉर्मूला

एक्ट्रेस के पर्फेक्ट फिगर का फॉर्मूला

बताते चलें कि फिटनेस फ्रीक रश्मिका अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर बेशुमार प्यार बरसाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जिम में अपने कार्डियो सेशन का वीडियो भी शेयर किया था, जिसपर फैंस ने जमकर कमेंट्स भी किए थे। खुद को फिट रखने के लिए रश्मिका जिम में जमकर कार्डियो करती हैं और वेट लिफ्टिंग के फोटोज और वीडियोज भी अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिम के साथ-साथ एक्ट्रेस अच्छा-खासा डाइट प्लान भी फॉलो करती हैं।

'श्रीवल्ली' के दीवाने हुए फैंस

'श्रीवल्ली' के दीवाने हुए फैंस

हाल ही में आई 'पुष्पा' फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया है। फैंस ने 'श्रीवल्ली' को खूब प्यार दिया था। रश्मिका ने 'श्रीवल्ली' बनकर पूरे देश पर राज किया है। इतना ही नहीं, इस रोल के बाद रश्मिका को बॉलीवुड से भी कई शानदार फिल्मों के ऑफर आने लगे हैं। फिल्मी जगत का बड़ा चेहरा बन चुकीं रश्मिका के साथ कई काम करने का कई ब्रान्ड्स मौका ढूंढ रह हैं। साउथ के बाद अब बॉलीवुड में भी रश्मिका की पॉपुलैरिटी और डिमांड साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+