'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, रणवीर-आलिया को देख लोगों के मुंह से निकली ऐसी बात
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Poster: करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला पोस्टर और फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। लोग पोस्टर को देखने के बाद कई तरह की बातें कर रहे हैं।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Poster: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर का आज अपना 51वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। वहीं आज करण जौहर के बॉलीवुड में 25 साल भी पूरे हो गए हैं। अपनी इस शानदार जर्नी में वह और चार चांद लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला पोस्टर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला पोस्टर
आपको बता दें कि अपने बर्थडे के मौके पर करण जौहर ने अपनी आने वाली नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला पोस्टर और फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद से अब उसी तरह की फैमिली ड्रामा फिल्म के साथ लगों का मनोरंजन करने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी में कॉमेडी और इमोशन्स दोनों हैं।
करण जौहर ने अपने बर्थडे पर रिलीज किया फर्स्ट लुक
फिल्म के पोस्टर में मूवी के लीड हीरो रणवीर सिंह और लीड हीरोइन का लुक साफ नजर आ रहा है। फिल्म के पोस्ट को देखकर साफ समझ आ रहा है कि रणवीर सिंह 'रॉकी' के रोल में हैं तो वहीं आलिया भट्ट 'रानी' के रोल में नजर आएंगी। रणवीर सिंह का लुक बहुत ही एनर्जेटिक दिखाई दे रहा है तो वहीं आलिया भी माथे पर बिंदी लगाए काफी प्यारी लग रही हैं। आलिया और रणवीर के पोस्टर को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने कमेंट्स कर कही ये बात
कुछ लोगों ने तो इस फिल्म के पोस्टर की जमकर तारीफ की है लेकिन कुछ लोग इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। रणवीर और आलिया के एक फैन ने पोस्टर को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा है- रणवीर सिंह तो अपना ही लुक निभा रहे हैं। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो छपरी लुक है। ये निब्बा निब्बी की लवस्टोरी लग रही है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आगामी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी नजर आएंगी। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications