एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही फिल्म 'पठान' ने उड़ाए सबके होश, शाहरुख खान की मूवी कर रही करोड़ों में कमाई

Pathaan Advance Booking: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े ने सबके होश उड़ा दिए हैं।

pathaan movie

Pathaan Advance Booking: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ ही शाहरुख खान बतौर हीरो करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रह हैं। हालांकि किंग खान की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। फिल्म के पहले दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए हैं जिसके बारे में जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग देखने लायक

फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग देखने लायक

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके अलावा फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर खूब बवाल हुआ था। लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग देखने लायक हुई है। इस एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देख फिल्म मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विदेश में बज रहा है शहरुख खान का डंका

विदेश में बज रहा है शहरुख खान का डंका

आपको बता दें कि फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग यूएई, जर्मनी, यूएसए और ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त तरीके से शुरू हो चुकी है। पिंकविला की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन के लिए यूएई में 50,000 डॉलर रुपए के 3500 टिकट बेचे हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में फिल्म के पहले दिन के लिए 3,000 टिकट्स की बुकिंग हो चुकी है जिसकी कीमत करीब 65,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर है। इन आंकड़ों के देखकर लगता है कि दुनियाभर में शाहरुख खान का डंका बज रहा है।

USA में फिल्म 'पठान' की जबरदस्त बुकिंग शुरू

USA में फिल्म 'पठान' की जबरदस्त बुकिंग शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'पठान' की यूएसए में भी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इस फिल्म ने अपने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 2.4 करोड़ रुपये की टिकट की बिक्री की है। लेट्स सिनेमा ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। फिल्म की रिलीज से पहले सिर्फ यूएसए से पहले दिन की जितनी कमाई हुई है, उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में रिलीज से पहले ये फिल्म कितनी कमाई कर सकती है। ऐसे में ये साफ पता चल रहा है कि शाहरुख खान के फैंस दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं।

10 कट के साथ रिलीज होगी ये फिल्म

10 कट के साथ रिलीज होगी ये फिल्म

जानकारी के अनुसार सीबीएफसी ने फिल्म 'पठान' में 10 कट लगाए हैं और उसके बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की इस मूवी को U/A सर्टिफिकेट दिया है। सर्टिफिकेट के अनुसार इस फिल्म की लंबाई 146 मिनट है यानी कि फिल्म 'पठान' 2 घंटे 26 मिनट की मूवी है।

इन फिल्मों में भी शाहरुख खान आएंगे नजर

इन फिल्मों में भी शाहरुख खान आएंगे नजर

शाहरुख खान इससे करीब 4 साल पहले फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। वहीं अब शाहरुख खान फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। इसी साल उनकी फिल्म जवान भी रिलीज होगी जिसमें वह साउथ फिल्मों की फेमस हीरोइन नयनतारा के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+