नेटफ्लिक्स को फिरोज नाडियाडवाला ने भेजा लीगल नोटिस, अक्षय कुमार के सामने कपिल का दांव पड़ा उल्टा
'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी हमेशा चर्चा में रही है। फिल्म के किरदार आज भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं। इस फिल्म का सबसे आयकॉनिक किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे का है। इसे परेश रावल ने निभाया था। अब इस किरदार को बिना अनुमति के उपयोग करने के मामले में नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है।
फिल्म के प्रोड्यूसर निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स में आने वाले कपिल शर्मा के शो में देखा कि इस किरदार को यूज किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए नोटिस थमाया है।

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, नाडियाडवाला की वकील सना रईस खान ने कहा, "इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी केवल हल्के में लेने का विषय नहीं है। यह क्रिएटिविटी का सार है। मेरे क्लाइंट के आइकॉनिक किरदार का बिना अनुमति इस्तेमाल केवल उल्लंघन नहीं, बल्कि व्यावसायिक चोरी का एक स्पष्ट मामला है। कानून ऐसे अधिकारों को कमजोर नहीं होने देगा, जिन्हें कानूनी रूप से हासिल और सुरक्षित किया गया है।"
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब अक्षय कुमार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आए थे। वो अपनी फिल्म 'जॉली LLB 3' के प्रमोशन के लिए शामिल हुए थे। इस दौरान कॉमेडियन कीकू शारदा को बाबूराव गणपतराव आप्टे से मिलते जुलते किरदार में देखा गया। शो के प्रोमो में कीकू शारदा 'हेरा फेरी' के प्रसिद्ध डायलॉग "ये बाबूराव का स्टाइल है" को बोलते हुए नजर आए। तब ये पूरा मामला उठा। परेश रावल ने 'हेरा फेरी' (2000) और 'फिर हेरा फेरी' (2006) में बाबूराव का किरदार निभाया था। पहली फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, जबकि दूसरी फिल्म का निर्देशन दिवंगत नीरज वोरा ने किया था। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में थे।
बता दें कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर 'हेरा फेरी 3' में साथ दिखाई देंगे। इस आगामी फिल्म में बाबूराव, श्याम और राजू के किरदार दोहराए जाएंगे, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications