'वो मौत से 4-5 दिन पहले..' भाभीजी घर पर हैं के 'विभूती जी' ने खोला राज, फिरोज को लेकर ऐसा क्या जानते थे एक्टर?

Aaasif Sheikh talks about Firoz Khan: 'बीते दिनों भाभीजी घर पर हैं' सीरियल से हाल ही में खबर आई कि शो के डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन यानी फिरोज खान का निधन हो गया है। एक्टर के निधन से फैंस को गहरा सदमा लगा। वहीं अब पहली बार फिरोज खान की मौत पर शो के विभूती नारायण यानी आसिफ शेख ने ऐसा बयान दिया है, जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

फिरोज के बारे में क्या जानते थे 'विभूती'?
फिरोज खान के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मगर हाल ही में आसिफ ने उन्हें लेकर काफी बड़े खुलासे किये हैं। एक्टर ने बताया कि कैसे फिरोज खान परेशान थे। सोशल मीडिया और शो में हमेशा खुशमिजाज अंदाज रखने वाले फिरोज खान भी भला परेशान रहते थे, ये बात फैंस के गले से नीचे नहीं उतर रही है। मगर आसिफ ने इसके अलावा भी कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

Bhabhi ji Ghar par Hai

'ये काफी शॉकिंग है कि...'
इससे पहले दीपेश भान के जाने से फैंस को गहरा सदमा लगा था। ऐसे में आसिफ शेख ने भी कहा कि दीपेश के बाद फिरोज का जाना काफी शॉकिंग है। फिरोज खान ने कहा कि वो सबको हंसाते थे मगर मुझे पता चला कि वे कुछ वक्त से मानसिक रूप से परेशान थे। 'पिंकविला' से बात करते हुए आसिफ ने कहा कि मुझे पता चला कि उन्हें परिवार से जुड़ी कोई परेशान थी और यही वजह है कि वे मुंबई से भी बाहर रहने लगे थे।

क्या बोले आसिफ शेख?
फैंस के चहेते विभूती जी ने कहा कि फिरोज खाने-पीने के काफी शौकीन थे। हमने उन्हें अलग-अलग एक्टर्स की मिमिक्री करते देखा है और हम उनके टैलेंट की काफी इज्जत भी करते थे। मैं आशा करता हूं कि वो अच्छी जगह होंगे।

'फिरोज की मौत से 4-5 दिन पहले...'
आसिफ ने एक घटना को याद करते हुए बताया फिरोज की मौत से 4-5 दिन पहले जब वे शूट खत्म कर पैकअप कर रहे थे तो एक शख्स उनके पास आया जिसने खुद को फिरोज का दोस्त बताया। वो उनके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहता था। उसने बताया कि वो फिरोज के पास में ही रहता है।

इसके बाद आसिफ ने उससे फिरोज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो ठीक नहीं हैं। उनके घर में कुछ पारिवारिक परेशानियां चल रही हैं। इसके बाद मैंने उनसे फिरोज का नंबर लिया और सोचा कि मैं जल्द ही उन्हें कॉल करूंगा।

'मुझे इस बात का मलाल रहेगा'
इसके बाद एक्टर ने कहा कि मैं शूट में इतना बिजी हो गया कि उन्हें कॉल भी नहीं कर सका। मुझे उनसे बात करनी चाहिए थी। क्या पता उन्हें फाइनेंशियली या फिर इमोशनली जरूरत हो। मैं ये कर सकता था। मुझे इस बात का पूरा मलाल रहेगा। एक्टर ये बात करते हुए काफी इमोशनल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+