Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

माधुरी दीक्षित की फिल्म के डायरेक्टर पार्थो घोष का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, जानिए निधन की वजह

Partho Ghosh death: फिल्म मेकर पार्थो घोष का निधन हो गया है। वे 75 साल के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। पार्थो घोष ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। जिनमें जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित अभिनीत '100 डेज' और नाना पाटेकर स्टारर 'अग्नि साक्षी' जैसी फिल्में शामिल हैं। पार्थो अपनी पत्नी गौरी घोष के साथ मुंबई के मड आइलैंड इलाके में रहते थे।

पार्थो घोष के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं, एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने भी पार्थो घोष के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "हमने एक शानदार कलाकार, दूरदर्शी निर्देशक और एक अच्छे इंसान को खो दिया है। पार्थो दा, आपने फिल्मों के जरिए जो जादू बिखेरा है। उसे हम हमेशा याद रखेंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।"

Partho Ghosh death

हिंदी सिनेमा में आने से पहले पार्थो घोष ने बंगाली सिनेमा में भी काम किया था। उन्होंने 1985 में हिंदी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। लेकिन पार्थो घोष को 1991 में आई फिल्म '100 डेज' से विशेष पहचान मिली थी। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, मुनमुन सेन और जावेद जाफरी जैसे एक्टर्स थे। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के चारों ओर घूमती है, जिसे भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास होता है। यह फिल्म 1984 की तमिल फिल्म 'नूरवथु नाल' का रीमेक थी। जो स्वयं 1977 की इतालवी फिल्म 'सेटे नोट इन नेरो' से इंस्पायर्ड थी।

1992 में पार्थो घोष ने अविनाश वधावन और दिव्या भारती को लेकर 'गीत' फिल्म बनाई। 1993 में आई उनकी फिल्म 'दलाल' भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, आयशा जुल्का, राज बब्बर, टिनू आनंद और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+