बोनी कपूर को लग गया करीब 4 लाख रुपए का फटका, क्रेडिट कार्ड के साथ इस तरह हुई धोखाधड़ी

मुंबई, मई 27। बॉलीवुड के फिल्म मेकर बोनी कपूर एक धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बोनी कपूर के एक सहयोगी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से 3.89 लाख रुपए का अनाधिकृत लेनदेन हुआ है, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

बोनी कपूर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। बोनी कपूर की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कपूर का विवरण और पासवर्ड प्राप्त करके 9 फरवरी को पांच ऑनलाइन लेनदेन करने के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया है।

बैंक से कॉल आने के बाद फ्रॉड की हुई जानकारी

बैंक से कॉल आने के बाद फ्रॉड की हुई जानकारी

अंबोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकार के मुताबिक, बोनी कपूर को इस फ्रॉड के बारे में उस वक्त पता चला जब उनके बैंक के एक अधिकारी ने उन्हें बिल के भुगतान के लिए कॉल किया।

बोनी कपूर की छोटी बेटी करने वाली हैं बॉलीवुड में डेब्यू

बोनी कपूर की छोटी बेटी करने वाली हैं बॉलीवुड में डेब्यू

आपको बता दें कि बोनी कपूर इन दिनों अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर को बॉलीवुड में रिप्रेजेंट करने की ओर ध्यान दे रहे हैं। आपको बता दें कि खुशी कपूर रणबीर और आलिया की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में खुशी के साथ-साथ अन्य स्टार किड्स भी डेब्यू करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+