फिल्म 'जोगी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 1984 के सिख विरोधी दंगे की कहानी आंखों में ला देगी आंसू
फिल्म 'जोगी' का ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि इस फिल्म की कहानी में दोस्ती, साहस और उम्मीद भरू हुई है।
मुंबई, 40 अगस्तः मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ जल्द ही फिल्म 'जोगी' में नजर आने वाले हैं। हैं। इस फिल्म की दर्दनाक कहानी साल 1984 के सिख विरोधी दंगों पर आधारित है। इसी बीच फिल्म 'जोगी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं। ये फिल्म आगामी 16 सितंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये फिल्म एक सिख लड़के, जिसका नाम जोगी है, के इर्द-गिर्द घूमती है। जोगी के हौंसले बुलंद हैं और उसकी हिम्मत को तोड़ना नामुमकिन है। दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म में उसी लड़के 'जोगी' का किरदार निभाया है। ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि जोगी एक दमदार किरदार है।

रुला देगा फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि इस फिल्म की कहानी में दोस्ती, साहस और उम्मीद भरू हुई है। दिलजीत दोसांझ के अलावा इस फिल्म में अमायरा दस्तूर, जीशान अय्यूब, हितेन तेजवानी और कुमुद मिश्रा भी नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर 1984 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही सिक्योरिटी गार्ड्स ने हत्या कर दी गई थी। इस घटना के अगले ही दिन यानी 1 नवंबर 1984 को देश के कई हिस्सों में सिखों के खिलाफ लोगों का गुस्सा उमड़ पड़ा था।
1984 के सिख विरोधी दंगे की कहानी
कई जगहों पर सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे। इस दंगे से कई लाख लोग प्रभावित हुए थे। अनगिनत लोग बेघर हो गए थे और कई लोगों ने अपना परिवार खो दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में करीब 2800 और देशभर में 3350 सिख मारे गए थे। ट्रेलर में इस फिल्म के लीड हीरो दिलजीत दोसांझ को एक अलग ही अंदाज में देखा जा सकता है। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इससे पहले कई हिंदी फिल्मों में बेहतरीन काम कर चुके हैं जिनमें 'उड़ता पंजाब', 'गुड न्यूज' और 'हौंसला रख' जैसी फिल्में शामिल हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद है।












Click it and Unblock the Notifications