Film Expo India 2026 का शानदार आगाज, मीडिया और इंफ्लुएंसर्स मीट में दिखी सिनेमा के भविष्य की झलक

Film Expo India 2026: नई दिल्ली में आयोजित Influencer and Media Meet के साथ Film Expo India 2026 को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। आगामी 26 से 30 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में होने वाला ये पांच दिवसीय एक्सपो सिर्फ फिल्मों और फिल्ममेकिंग तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि सिनेमा के साथ AI, टेक्नोलॉजी, ओटीटी, स्टार्टअप्स, क्रिएटर्स, निवेशकों और नए टैलेंट को एक ही मंच पर लाने की कोशिश करेगा।

Influencer and Media Meet का हुआ आयोजन
एक्सपो से पहले आयोजित इस खास मीट में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों, मीडिया, इंफ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स ने हिस्सा लिया, जहां Film Expo India के विजन और भविष्य की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Film Expo India

पांच दिवसीय एक्सपो का होगा आयोजन

-फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 के आयोजन से पहले गत 12 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में Influencer and Media Meet का आयोजन किया गया था। 26 से 30 अगस्त तक ITPO, नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले इस पांच दिवसीय एक्सपो को लेकर आयोजित इस खास कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ मीडिया, क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स और अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

-इस मीट के दौरान फिल्म एक्सपो इंडिया के विजन और इसके व्यापक उद्देश्य की झलक देखने को मिली। ये एक्सपो सिनेमा और मीडिया के साथ आर्ट, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप्स, क्रिएटर्स, निवेशकों और एजुकेशन को एक साथ मंच पर लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

फिल्म एक्सपो इंडिया के मंच पर नजर आए ये कलाकार

इस कार्यक्रम में फिल्म एक्सपो इंडिया के मेंटर विंदू दारा सिंह, सलाहकार संदीप मारवाह, एक्ट्रेस प्रीति सप्रू, एक्टर अनिल जॉर्ज और गुरचरण सिंह मौजूद थे। संदीप मारवाह फिल्म एक्सपो इंडिया के एडवाइजर होने के साथ-साथ ICMEI के प्रेसिडेंट और AAFT यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं।

तीन साल की मेहनत के बाद तैयार हुआ फिल्म एक्सपो इंडिया

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विंदू दारा सिंह ने फिल्म एक्सपो इंडिया के पीछे पिछले 3 सालों से चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य इसे सिर्फ एक पारंपरिक फिल्म एग्जीबिशन तक सीमित रखना नहीं है बल्कि फिल्म और क्रिएटिव इंडस्ट्री के पूरे इकोसिस्टम को एक मंच पर लाना है।

विंदू दारा सिंह ने युवा कलाकारों, फिल्ममेकर्स, स्टार्टअप्स, क्रिएटर्स और एंटरप्रेन्योर्स के लिए नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले समय में फिल्ममेकिंग और कंटेंट क्रिएशन में AI की भूमिका तेजी से बढ़ने वाली है। इसके अलावा उन्होंने निवेशकों, क्रिएटर्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स को एक साथ लाने की जरूरत पर भी बात की। उनका कहना था कि अलग-अलग राज्यों को भी अपनी फिल्म पॉलिसी, शूटिंग लोकेशन और फिल्ममेकिंग से जुड़े अवसरों को इंडस्ट्री के सामने पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

दिल्ली-NCR और नोएडा की भूमिका पर संदीप मारवाह ने दिया जोर

फिल्म एक्सपो इंडिया के एडवाइजर संदीप मारवाह ने दिल्ली-NCR और नोएडा के भारतीय फिल्म और मीडिया इंडस्ट्री में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के क्रिएटिव इकोसिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है। संदीप मारवाह ने फिल्म इंडस्ट्री और MSME सेक्टर के बीच मजबूत कनेक्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत के प्रोडक्शन और क्रिएटिव इकोसिस्टम का एक बड़ा हिस्सा MSME सेक्टर से जुड़ा हुआ है।

प्रीति सप्रू ने फिल्म इंडस्ट्री से की सहयोग की अपील

भारतीय एक्ट्रेस प्रीति सप्रू ने फिल्म एक्सपो इंडिया की पहल का सपोर्ट करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह का मंच दिल्ली-NCR के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले युवा फिल्ममेकर्स, एंटरप्रेन्योर्स और नए टैलेंट के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है।

फिल्म एक्सपो इंडिया का मकसद क्या है?

फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 के CEO और आयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन का विजन फिल्म इंडस्ट्री के पूरे क्रिएटिव इकोसिस्टम को एक साथ जोड़ना है। इसमें फिल्ममेकर्स और कलाकारों से लेकर क्रिएटर्स, स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी कंपनियां, निवेशक और संस्थान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म एक्सपो इंडिया को केवल 5 दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी के तौर पर सीमित रखने की योजना नहीं है। इसका उद्देश्य ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहां नए सहयोग, बिजनेस के अवसर और उभरते टैलेंट के लिए नए रास्ते तैयार हो सकें।

OneIndia, Filmibeat और Dailyhunt बने ऑफिशियल मीडिया पार्टनर

फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 के साथ वनइंडिया (OneIndia), फिल्मीबीट (Filmibeat) और डेलीहंट (Dailyhunt) ऑफिशियल मीडिया पार्टनर के तौर पर जुड़े हैं। इनकी साझेदारी से एक्सपो को भारत की 15 भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। इन मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए सिनेमा, क्रिएटर्स, टेक्नोलॉजी, AI, एंटरप्रेन्योरशिप और एंटरटेनमेंट से जुड़े मुद्दों को डिजिटल कंटेंट, इंटरव्यू, वीडियो, सोशल मीडिया और ग्राउंड कवरेज के जरिए देशभर के दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

From Scripting to Releasing है एक्सपो की खास थीम

Film Expo India 2026 को From Scripting to Releasing की थीम पर तैयार किया गया है। इसमें फिल्ममेकर्स, एक्टर्स, प्रोडक्शन हाउस, OTT प्लेटफॉर्म्स, AI और टेक्नोलॉजी कंपनियां, एनीमेशन और VFX प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप्स, निवेशक, फिल्म स्कूल, क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर्स और राज्यों के फिल्म और टूरिज्म प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

5 दिनों तक चलने वाले इस एक्सपो में इंडस्ट्री से जुड़ी चर्चाएं, एग्जीबिशन, स्टार्टअप शोकेस, आर्ट एक्सपीरियंस, क्रिएटर एंगेजमेंट, कल्चरल प्रोग्राम और नेटवर्किंग के अवसर देखने को मिलेंगे। इस दौरान AI और स्टोरीटेलिंग के भविष्य पर भी खास फोकस रहेगा।

क्रिएटिव इकोनॉमी को मजबूत करने की कोशिश

फिल्म एक्सपो इंडिया का लक्ष्य फिल्म इंडस्ट्री के स्थापित दिग्गजों और नई पीढ़ी के फिल्ममेकर्स, क्रिएटर्स, कलाकारों, एंटरप्रेन्योर्स और स्टोरीटेलर्स के बीच एक कनेक्शन तैयार करना है। आयोजकों के मुताबिक इस तरह का प्लेटफॉर्म भारत की तेजी से बढ़ती क्रिएटिव इकोनॉमी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

26 से 30 अगस्त तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाला फिल्म एक्सपो इंडिया 2026 औसे समय में आयोजित हो रहा है, जब AI, OTT, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के काम करने के तरीके को तेजी से बदल दिया है। ऐसे में ये एक्सपो फिल्म और क्रिएटिव इंडस्ट्री के अलग-अलग क्षेत्रों को एक साथ लाने की दिशा में जरूरी पहल साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+