Film Director Sanoj Mishra का एक्सीडेंट-पत्नी भी घायल, Monalisa को लॉन्च और 3 अबॉर्शन के आरोपों से जुड़ा नाम
Film Director Sanoj Mishra Accident: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में लॉन्च करने का दावा करने वाले फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह लखनऊ के गोमती नगर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। इससे पहले सनोज मिश्रा रेप केस, लिव-इन रिलेशनशिप और मोनालिसा से जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

कैसे हुआ सनोज मिश्रा का एक्सीडेंट?
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा के फेसबुक अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, 1 नवंबर की देर रात वह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ के गोमती नगर जा रहे थे। उस समय कार में उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।
पोस्ट में बताया गया कि हादसे में सनोज मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। उन्हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पोस्ट में उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
Who Is Film Director Sanoj Mishra: कौन हैं फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा?
सनोज मिश्रा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक हैं। वह खासतौर पर अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' और महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म में मौका देने के दावे के बाद चर्चा में आए थे।
सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मुख्य भूमिका देने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग देने और फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने का दावा भी किया था।
हालांकि, बाद में मोनालिसा और उनके निजी जीवन को लेकर विवाद सामने आए। सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के फैसलों पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे। इसी दौरान उनके और मोनालिसा से जुड़े विवाद ने भी सुर्खियां बटोरीं।
रेप केस में हुई थी गिरफ्तारी, 3 बार अबॉर्शन कराने का था आरोप
सनोज मिश्रा का नाम मार्च 2025 में दिल्ली के एक रेप केस में सामने आया था। दिल्ली पुलिस ने उन्हें 30 मार्च 2025 को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। मामला 28 वर्षीय युवती की शिकायत से जुड़ा था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। युवती का आरोप था कि फिल्म में काम दिलाने और शादी का भरोसा देकर सनोज मिश्रा ने उसका शारीरिक शोषण किया।
शिकायत के मुताबिक, दोनों मुंबई में करीब 4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान युवती ने 3 बार जबरन गर्भपात कराने, मारपीट करने और निजी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। इस मामले में 6 मार्च 2025 को दिल्ली के नबी करीम थाने में FIR दर्ज की गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने 28 मार्च 2025 को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
फिर दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत, शिकायतकर्ता ने बदला बयान
इस मामले में 30 मई 2025 को एक अहम मोड़ आया। दिल्ली हाईकोर्ट ने सनोज मिश्रा को नियमित जमानत दे दी। अदालत के सामने पेश किए गए शिकायतकर्ता के हलफनामे और पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया कि युवती ने अपने बाद के बयान में कहा था कि सनोज मिश्रा के साथ उसके संबंध आपसी सहमति से थे और उसने उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों के उकसाने पर उसने शिकायत की थी। इसके बाद अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला सुनाया। पुलिस ने शिकायतकर्ता और कथित साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने की बात भी कही थी।
Monalisa के साथ विवाद और POCSO केस का क्या था मामला?
महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने के बाद सनोज मिश्रा लगातार चर्चा में रहे। उन्होंने मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में काम देने का ऐलान किया था। बाद में मोनालिसा के केरल जाने और फरमान खान से शादी करने की खबरों के बीच सनोज मिश्रा ने इस पूरे घटनाक्रम पर आपत्ति जताई थी।
सनोज मिश्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि मोनालिसा ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाए और केरल में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। उन्होंने इसके पीछे साजिश होने का आरोप भी लगाया था।
अब अपनी जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं सनोज मिश्रा
इन विवादों के बीच सनोज मिश्रा की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सनोज तन्हा सफर' का ऐलान भी हुआ था। निर्देशक कृपा शंकर सरोज और अभिलाष एस. गुप्ता इस फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों पहले सनोज मिश्रा के साथ एसोसिएट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिल्म में उनके 35 साल के फिल्मी सफर, मोनालिसा को लॉन्च करने की कोशिश और उसके बाद पैदा हुए विवादों को दिखाने की बात कही गई है।
सनोज मिश्रा ने खुद फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने की बात कही थी। उन्होंने दावा किया था कि फिल्म में उनकी जिंदगी के उन पहलुओं को सामने लाया जाएगा, जिनके बारे में अब तक सार्वजनिक रूप से चर्चा होती रही है।


Click it and Unblock the Notifications
