Kumar Shahani Death: नहीं रहे फिल्म डायरेक्टर कुमार साहनी, 83 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Kumar Shahani Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलिब्रिटी की मौत की खबर से फैंस परेशान हैं। सुहानी भटनागर और ऋतुराज सिंह जैसे सितारों के जाने का गम फैंस भूला नहीं पाए कि अब एक और दुखद खबर सामने आई है। जी हां मशहूर डायरेक्टर कुमार साहनी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके यूं अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री मे मातम छाया हुआ है।

'माया दर्पण' और 'तरंग' जैसी जबरदस्त फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर कुमार साहनी अब इस दुनिया में नहीं रहे। हालांकि उनकी मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन एक डायरेक्टर के अलावा वह एक एजुकेटर और लेखक भी थे। कुमार शाहनी ने निर्मल वर्मा की कहानी पर आधारित 'माया दर्पण' बनाई थी। इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। उनके यूं जाने से इंडस्ट्री में गम का माहौल बन गया है।

Kumar Shahani

कुमार साहनी कीी गिनती उन स्टार में की जाती है जो कि मल्टी टैलेंटेड थे। वह केवल बेहतरीन डायरेक्टर ही नहीं बल्कि बेहतरीन लेखक भी थे। उन्होंने कई सारी किताब भी लिखी है। कुमार साहनी का जन्म 7 दिसंबर 1940 को लरकाना में हुआ था। उन्होंने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। कुमार साहनी ने 1989 में ख्याल गाथा बनाई थी। वहीं 1997 में कुमार साहनी ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास चार अध्याय पर फिल्म बनाई थी। खैर वह अब हमारे बीच नहीं रहे तो फैंस इससे काफी दुखी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+