महिला सिंगर ने ऑस्कर विनर एमएम कीरावनी की खोली पोल, रिएलिटी शो का काला सच, 'जबरन करवाते हैं ये काम'

MM Keeravani: साउथ इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'पडुथा तीयागा' जैसे रिएलिटी शो में नजर आ चुकीं सिंगर प्रवास्ति आराध्या ने म्यूजिक इंडस्ट्री की फेनस हस्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें ऑस्कर विनर संगीतकार एम एम कीरावनी, गीतकार चंद्रबोस और सिंगर सुनीता का नाम शामिल हैं।

रिएलिटी शो के जज पर उत्पीड़न का आरोप
आपको बता दें कि प्रवास्ति आराध्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने रिएलिटी शो में जज के रूप में नजर आने वाले तीनों संगीतकारों पर अपमानजनक कमेंट और पक्षपात के जरिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

MM Keeravani

संगीतकार एमएम कीरावनी पर लगाया ऐसा आरोप

प्रवास्ति आराध्या ने दावा किया है ऑस्कर विनर म्यूजिशियन एमएम कीरावनी ने उन्हें केवल तभी ज्यादा नंबर दिए जब उन्होंने कीरावनी के गानों को गाया। प्रवास्ति ने ने बताया है कि जब उन्होंने शो में शादियों में परफॉर्म करने की बात कही थी, तो कीरावनी ने ये कहकर जवाब दिया था कि वह ऐसे गायकों से नफरत करते हैं।

'कंटेस्टेंट्स के साथ पक्षपात किया'

साउथ के फेमस गीतकार चंद्रबोस को लेकर प्रवास्ति ने आरोप लगाया है कि उन्होंने भी अपने गानों को लेकर कंटेस्टेंट्स के साथ पक्षपात किया था। प्रवास्ति के अनुसार एमएम कीरावनी और चंद्रबोस शो में पक्षपात करते नजर आ रहे थे। इसके अलावा उन्होंने सिंगर सुनीता पर अपमानजनक टिप्पणियों के साथ मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप भी लगाया है।

'रिएलिटी शो में असहज कपड़े पहनने को कहा गया'

प्रवास्ति आराध्या ने अपने वीडियो में ये दावा किया है सिंगिंग रिएलिटी शो की प्रोडक्शन टीम ने अक्सर उन पर ऐसे कपड़े पहनने का दबाव डाला था, जिससे उनका पेट खुला रहे। ऐसे में वह बहुत अनकंफर्टेबल होती थीं। उन्होंने बताया कि रिएलिटी शोज में बहुत कुछ ऐसा होताहै जिसके लिए आप सहज नहीं होते हैं।

कौन हैं एमएम कीरावनी?

-एमएम कीरावनी एक मशहूर भारतीय संगीतकार, सिंगर और गीतकार हैं। उन्होंने तेलुगू, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अपना शानदार म्यूजिक दिया है। कीरावनी ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत साल 1990 में साउथ फिल्मों से की थी।

-उन्होंने 'बाहुबली' सीरीज और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने शानजार म्यूजिक से लोगों का दिल जीता है। जानकारी के अनुसार फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के लिए उन्हें साल 2023 में गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+