Miss Universe 2025: वॉकआउट किया, बेइज्जती झेली और जीत लिया ताज! कौन हैं मैक्सिको की Fatima Bosch?
Who is Miss Mexico Fatima Bosch: थाईलैंड में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 के ग्रैंड फिनाले में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस जोरदार और एनर्जेटिक माहौल में 25 वर्षीय मैक्सिको की फातिमा बॉश (Fatima Bosch) को आधिकारिक तौर पर मिस यूनिवर्स 2025 घोषित किया गया। उन्हें पिछले साल की विजेता डेनमार्क की विक्टोरिया क्जैर थीलविग ने ताज पहनाया।
25 साल की यह ब्यूटी क्वीन अपनी जीत से ज्यादा, फाइनल से ठीक पहले 'वॉकआउट' करने को लेकर चर्चा में है। थाईलैंड में आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्हें पिछली मिस यूनिवर्स ने ताज पहनाया। जानिए उस बवाल की कहानी, जिसके बाद फातिमा बनीं दुनिया की नई क्वीन।

130 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर जीता ताज
अपने दमदार परफार्मेंस के साथ उन्होंने 130 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए टॉप 12 फिर टॉप 5 में जगह बनाई। वहीं फर्स्ट रनर अप का ताज मिस थाईलैंड के नाम रहा और सेकेंड रनर अप मिस वेनजुएला को बनाया गया। वहीं थर्ड रनर अप का खिताब मिस फिलिंपींस के नाम रहा।
मिस यूनिवर्स 2025 विनर की लिस्ट
- 1st रनर-अप: थाईलैंड - प्रवीनार सिंह
- 2nd रनर-अप: वेनेजुएला - स्टेफनी आबसाली
- 3rd रनर-अप: फिलीपींस - अतीसा मनालो
- 4th रनर-अप: आइवरी कोस्ट - ओलिविया यासे
ताज से पहले 'बगावत' और वॉकआउट
फातिमा बॉश आज हर जगह छाई हुई हैं, लेकिन इस जीत से पहले उन्होंने पेजेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। प्रतियोगिता के शुरुआती स्टेज में, इवनिंग गाउन सेगमेंट के दौरान, जब एक थाई पेजेंट डायरेक्टर ने उन्हें डांटा, तो 25 वर्षीय फातिमा ने किसी की परवाह न करते हुए अपनी हील्स और गाउन के साथ स्टेज से सीधे वॉकआउट कर दिया! इस घटना ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया।
फातिमा बॉश को सार्वजनिक रूप से 'डम्ब' क्यों कहा?
दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब फातिमा बॉश एक ज़रूरी स्पॉन्सर शूट में नहीं गईं। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन के एक बड़े अधिकारी (इतसाराग्रिसिल) ने फातिमा को बाकी सभी लड़कियों के सामने रोक लिया और जवाब मांगा। जब फातिमा ने कुछ कहने की कोशिश की, तो अधिकारी ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और गुस्से में "डम्ब" (बेवकूफ) कहकर उनका अपमान किया। इसी अपमान के विरोध में, फातिमा ने तुरंत स्टेज छोड़ दिया। उनके साथ पिछली मिस यूनिवर्स समेत कई और लड़कियां भी विरोध जताते हुए वॉकआउट (वहां से चली गईं) कर गईं।
ताज पहना तो कांप गईं फातिमा, लेकिन जवाब ने जीता दिल
पूर्व विजेता विक्टोरिया क्जैर थीलविग ने जैसे ही उन्हें ताज पहनाया, वह उस वक्त कांप रही थीं। उनके आखिर जवाब ने सबका दिल जीत लिया। फातिमा ने दुनिया भर की महिलाओं से आवाज़ उठाने और अपना इतिहास खुद लिखने का आह्वान किया। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, मैक्सिको का गर्व आसमान छू गया।
कौन हैं आज की सबसे चर्चित ब्यूटी क्वीन?
25 वर्षीय फातिमा बॉश कम उम्र से ही मॉडलिंग में एक्टिव रही हैं और सामाजिक मुद्दों (Social Advocacy) की मजबूत समर्थक हैं। वह अपने होमटाउन टैबास्को से मिस यूनिवर्स मैक्सिको का खिताब जीतने वाली पहली क्वीन हैं। उनकी यह ऐतिहासिक जीत उन्हें अब तक की सबसे चर्चित क्वीन बना चुकी है। फातिमा का यही दमदार एटीट्यूड है जिसके चलते वह आज युवाओं की प्रेरणा बन चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications