मुंबई में सोनम कपूर की गोद भराई करेंगे पापा अनिल कपूर, स्पेशल इंविटेशन कार्ड हो रहा है वायरल
सोनम कपूर के लिए मुंबई में भी गोद भराई की रस्म की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए लोगों को इनविटेशन कार्ड देना भी शुरू कर दिया गया है।
मुंबई, 13 जुलाईः बॉलीवड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी चुलबुली अदाओं के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। फिलहाल सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहुजा अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और कुछ ही दिनों में वह मां बनने वाली हैं। सोनम प्रेग्नेंसी के बाद से अपने बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो वाली अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। लोग उनकी तस्वीरों और वीडियोज को खूब पसंद भी कर रहे हैं। खबर है कि जल्द ही उनकी गोद भराई की रस्म का मुंबई में आयोजन किया जाएगा जिसे सोनम के पापा यानी एक्टर अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं।
Recommended Video

मुंबई में होगी गोद भराई की रस्म
हाल ही में सोनम कपूर ने अपने लंदन वाले घर में बेबी शॉवर का आयोजन किया था। इस बेबी शॉवर सेरेमनी में उनके लंदन के दोस्त और परिवार के कुछ सदस्य शामिल हुए थे। लेकिन अब सोनम के लिए मुंबई में भी गोद भराई की रस्म की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए लोगों को इनविटेशन कार्ड देना भी शुरू कर दिया गया है। इस गोद भराई की रस्म में परिवार वालों से लेकर कई सेलेब्स भी शामिल होने वाले हैं।
बेबी शॉवर का इंविटेशन कार्ड हो रहा है वायरल
मुंबई में सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म को लेकर पैपराजी विरल भैयानी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बेबी शॉवर के निमंत्रण पत्र के साथ एक बड़ा गिफ्ट देखा जा सकता है। सोनम कपूर की इस बेबी शॉवर सेरेमनी को उनके पिता अभिनेता अनिल कपूर खूद होस्ट कर रहे हैं। खास बात यह है कि गोद भराई की ये खास सेरेमनी पूर्व मिस इंडिया कविता सिंह के घर पर आयोजित होगी।
मौसी कविता सिंह के घर पर होगी पार्टी
आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी भी इसी जगह पर हुई थी। पैपराजी विरल भयानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- सोनम कपूर की गोद भराई का निमंत्रण पत्र। यह 17 जुलाई को पूर्व मिस इंडिया कविता सिंह के बैंडस्टैंड वाले घर पर होगी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी भी इसी जगह पर हुई थी। इंविटेशन कार्ड का ये वीडियो सोशल मडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गोद भराई की पार्टी में सेलेब्स होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार कविता सिंह सोनम कपूर की मौसी लगती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सोनम की इस गोद भराई की रस्म में करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम के कुछ करीबी दोस्त जैसे मसाबा गुप्ता और मलाइका अरोड़ा बतौर गेस्ट शामिल होंगे।

जल्द ही लंदन से लौटेंगी सोनम
इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ सोनम कपूर की कजन भाई-बहन जैसे जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर और मोहित मारवाह के भी इस बेबी शॉवर में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। खबर है कि अभी तक सोनम और उनके पति आनंद आहूजा मुंबई नहीं पहुंचे हैं लेकिन इस शानदार गोद भराई की पार्टी को अटेंड करने के लिए वह जल्द ही भारत लौटेंगे।
-
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications