30 साल की इन्फ्लुंसर के साथ क्या हुआ कि गंवानी पड़ गई जान, सुरभि की मौत से फैंस भी हुए शॉक्ड
Fashion Influencer Surbhi Jain: हाल ही में सिनेमा जगत से बुरी खबर सामने आ रही है। पॉपुलर फैशन इन्फ्लुंसर सुरभि जैन का सिर्फ 30 साल की उम्र में ही निधन हो गया है। सुरभि के इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़ जाने के चलते फैंस का बुरा हाल है। अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखने वाली सुरभि के अचानक निधन से हर कोई शॉक्ड है।
बताते चलें कि सुरभि जैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और यहां उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी थी। उनके निधन से फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सुरभि की मौत की वजह भी सामने आई है।

सुरभि की आंखें बंद थीं और...
बताते चलें कि सुरभि इंस्टाग्राम 51.8 हजार के करीब फॉलोवर्स है। फैशन इन्फ्लुंसर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रही है। सुरभि ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी अस्पताल वाली फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी आंखें बंद थीं और वे बेड पर लेटी हुई थीं। सुरभि ने अपने कैप्शन में एक नोट भी फैंस के साथ शेयर किया था।
आखिरी पोस्ट हुई वायरल
बताते चलें कि सुरभि पिछले कुछ समय से ओवेरियन कैंसर से जूझ रही थीं। उन्होंने आखिरी पोस्ट में अपना दर्द भी बयां किया था। इंस्टा कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि मैं जानती हूं मैंने अपने स्वास्थ्य के बारे में आप लोगों को अपडेट नहीं किया है। मुझे हर रोज मिलने वाले मैसेज की संख्या को देखकर तो यही लगता है।
'काश सब खत्म हो जाए...'
उन्होंने आगे कहा कि चीजें बहुत अच्छी नहीं चल रही हैं इसलिए शेयर करने के लिए बहुत कुछ भी नहीं है। 2 महीने से भी ज्यादा मैंने अस्पताल में बिताए हैं। कुछ मुश्किलें भी हैं जिसकी वजह से पिछले 1 महीने से मेरा खाना बंद हो गया है। मेरी नाक में भी ट्यूब लगी हुई है। इसलिए मैं लगातार आईवी पर हूं। ये सब बहुत मुश्किल है और मैं बस यही चाहती हूं कि सब खत्म हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications